Bihar BEd CET : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन, 11 जिलों के DM SSP को पत्र

लाइव हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Bihar BEd CET : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्ववि‌द्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से सीईटी बिहार बीएड 2026 की प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Bihar BEd CET : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन, 11 जिलों के DM SSP को पत्र

Bihar BEd CET : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्ववि‌द्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से सीईटी बिहार बीएड 2026 की प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 19 मई से 21 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। आरएन कॉलेज, हाजीपुर के प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल को वैशाली जिला के लिए सीईटी-बी.एड. 2026 परीक्षा का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क भुगतान

अभ्यर्थी 22 एवं 23 मई 2026 को आवेदन पत्र में संशोधन तथा अंतिम शुल्क भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से जारी किए जाएंगे तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी। परीक्षा के उपरांत 8 जून को उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने हेतु 9 एवं 10 जून की तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम परिणाम 19 जून को प्रकाशित किया जाएग।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें प्रो. मंडल ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्व से तैयार रखें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीईटी-बी.एड. परीक्षा राज्य के बी.एड. संस्थानों में नामांकन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके माध्यम से बड़ी संख्या में वि‌द्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। ऑनलाइन आवेदन तथा विस्तृत जानकारी हेतु विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक https://biharcetbed://brabu.in/ पर जानकारी प्राप्त किया जा सकता हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 11 जिलों के डीएम-एसएसपी को लिखा पत्र

दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य नोडल अफसर ने 11 जिलों के डीएम और एसएसपी/एसपी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को परीक्षा के संबंध में जानकारी दी है। पत्र में परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र कैसे सेंटर पर जाएगा इस बारे में बताया गया है। इसकी कॉपी प्रमंडलीय आयुक्तों व डीआईजी को भी भेजी गई है।बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान सामान्य सामग्री जैसे उपस्थिति पत्रक, रोल नंबर स्टीकर और परीक्षा केंद्रों के लिए निर्देशिका का जिलेवार पैकेट स्टेट नोडल अफसर के प्रतिनिधि द्वारा पहुंचाया जाएगा। ओएमआर शीट सील्ड पैकेट में सीधे जिला मुख्यालय में डीएम की ओर से तय स्थान पर गोपनीय प्रिंटर के प्रतिनिधि के द्वारा पहुंचाया जाएगा।

जोनल कोआर्डिनेटर की ओर से दो-तीन परीक्षा केंद्रों के लिए जोनल मैजिस्ट्रेट सह कोआर्डिनेटिंग ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 500 अभ्यर्थियों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति जोनल कोआर्डिनेटर करेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को पर्यवेक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। बीएड प्रवेश परीक्षा में अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के एक पदाधिकारी को सहायक क्षेत्रीय समन्वयक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। ये परीक्षा संचालन में जोनल कोआर्डिनेटर का सहयोग करेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।