BEd की 72 प्रतिशत सीटें हुईं फुल, बचीं 10340 सीटों पर एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट आज
- बिहार में बीएड की बचीं 10340 सीटों पर नामांकन के लिए आज 29 अगस्त को तीसरे चरण की सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को biharcetbed-lnmu.in पर आवंटित महाविद्यालय/संस्थान को स्वीकार कर 30 अगस्त से 6 सितंबर तक 3,000 रुपये अंश शुल्क जमाकर काउंसिलिंग कराना होगा।

बिहार के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में दूसरे मेधा सूची की समाप्ति के बाद 72 प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो चुका है। प्रथम एवं द्वितीय चरण को मिलाकर कुल 26960 सीटों पर नामांकन हो चुका है जो कुल सीट 37300 का 72.28 प्रतिशत है। दूसरी सूची में 18348 छात्रों को सीट अवांटित किया गया था। इसमें कुल 8181 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया। बीएड के नोडल प्रभारी प्रो. अशोक मेहता ने बताया कि अब बचे हुए 10340 सीटों पर नामांकन के लिए 29 अगस्त को तीसरे चरण की सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट (www.biharcetbed-lnmu.in) पर लॉग-इन कर आवंटित महाविद्यालय/संस्थान को स्वीकार कर 30 अगस्त से 6 सितंबर तक 3,000 रुपये अंश शुल्क जमाकर काउंसिलिंग कराना होगा। 30 अगस्त से 7 सितंबर तक आवंटित महाविद्यालय/संस्थान में पेपर सत्यापन के बाद नामांकन होगा।
नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि उम्मीद है कि शत प्रतिशत नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दो चरणों में ही बीएड महाविद्यालयों/संस्थानों में 72 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में 4729 (71.65), बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में 4490 (73.01), मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में 4438 (73.97), ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में 2646 (70.56), एमएमएच विश्वविद्यालय, पटना में 2240 (70), आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में 2227 (74.23), वीकेएस विश्वविद्यालय, आरा में 1757 (74.77), जेपी विश्वविद्यालय, छपरा में 1093 (72.87), टीएमबी विश्वविद्यालय, भागलपुर में 1003 (66.87), बीएनएम विश्वविद्यालय, मधेपुरा में 968 (77.44), पूर्णियां विश्वविद्यालय, पूर्णियां में 735 (66.82), मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर में 301 (60.20), पटना विश्वविद्यालय, पटना में 254 (84.67) और केएसडीएस विश्वविद्यालय, दरभंगा के लिए 79 (79) (केवल शिक्षा शास्त्रत्त्ी) ने अपना-अपना नामांकन करा लिया है। प्रो. मेहता ने बताया कि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटना विश्वविद्यालय, पटना के अंतर्गत पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, पटना; भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा एवं गौतम बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नालंदा में सरकारी, संबद्ध एवं प्राइवेट महाविद्यालयों में सबसे ज्यादा नामांकन हुए हैं। प्रो. मेहता ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्र 2024-26 में नामांकित अभ्यर्थियों का वर्ग संचालन महाविद्यालय/संस्थान अपनी सुविधा अनुसार आरंभ कर सकते हैं। नामांकन में अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो हेल्फलाइन नंबर 9431041694 पर संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


