Bihar BEd : बीएड के पहली मेरिट के 19369 छात्रों ने लिया दाखिला, जानें आगे कब क्या
बिहार में दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 20 हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॉलेजों में सीट बुक कराई थी। इसमें से 19 हजार 369 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। शुक्रवार को पहली सूची के आधार पर नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई।

बिहार में दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 20 हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॉलेजों में सीट बुक कराई थी। इसमें से 19 हजार 369 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। शुक्रवार को पहली सूची के आधार पर नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई। अब दूसरी सूची के तहत दाखिले की तैयारी की जा रही हे। इसकी जानकारी राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बीएड में नामांकन को दूसरी सूची के तहत 14 से 17 जुलाई तक कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। 15 से 18 जुलाई तक दाखिला लिया जाएगा। पहली और दूसरी मेरिट में जो छात्र छूट गए हैं उनके बारे में तीसरी मेरिट के बाद सीट बचने पर विचार किया जाएगा। 20 जुलाई से बीएड की कक्षाएं शुरू होंगी। बीएड में एक लाख 10 हजार छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं, जबकि 37 हजार सीटों पर दााखिला लिया जाना है।
प्रोविजनल एडमिशन स्लिप लेना जरूरी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूसरी मेरिट में भी दाखिले के लिए फीस जमा करने और नामांकन पूरा होने के बाद सभी छात्रों को कॉलेज से प्रोविजनल एडमिशन स्लिप अवश्य प्राप्त करनी होगी। यह स्लिप इस बात का प्रमाण होगी कि छात्र का प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपडेट हो चुका है। बिना एडमिशन स्लिप के नामांकन की प्रक्रिया अधूरी मानी जा सकती है। इसलिए कॉलेज छोड़ने से पहले इसे अवश्य प्राप्त करें। नोडल अधिकारी ने कहा कि दूसरे राउंड में भी सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेजों का चयन सोच-समझकर और सुविधा, आवागमन व प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए करें। काउंसिलिंग को पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका एक बार ही मिलेगा।
किस विश्वविद्यालय में कितने दाखिले
● बीआरएबीयू -3250
● आर्यभट्ट विवि- 1538
● बीएन मंडल विवि-642
● जेपी विवि -765
● कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि-50
● ललित नारायण मिथिला विवि-1914
● मगध विवि-3291
● मौलाना मजहरूल हक विवि-700
● मुंगेर विवि- 191
● पाटलीपुत्र विवि- 3370
● पटना विवि-188
● पूर्णिया विवि- 537
● तिलकामांझी विवि भागलपुर- 698
● वीर कुंवर सिंह विवि आरा- 1235
लॉ, वोकेशनल और एईडीपी में आवेदन की तारीख खत्म
मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में तीन कोर्स में दाखिले को आवेदन के लिए शुक्रवार को मियाद खत्म हो गई। इन कोर्सों में वोकेशनल, लॉ और एईडीपी शामिल है। वोकेशनल कोर्स में लगभग चार हजार छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। एईडीपी कोर्स के लिए 71 छात्रों ने आवेदन किए हैं। वहीं, लॉ में नामांकन के लिए 2210 छात्रों ने आदेवन किए हैं। लॉ और वोकेशनल कोर्स में हर वर्ष प्रवेश परीक्षा से दाखिला होता है। सीसीडीसी प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द जारी होगी। बीआरएबीयू में स्नातक के पारंपरिक कोर्स में दाखिले के लिए नामांकन की अंतिम तारीख शनिवार है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश के बाद ऑनस्पाट एडमिशन का निर्देश जारी किया जाएगा।
13 से भरा जायेगा दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म
मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 13 से 18 जुलाई तक भरा जाएगा। परीक्षा विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि जिन छात्रों के इंटरनल के अंक विवि के पोर्टल पर अपडेट होंगे, उन छात्रों के ही परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इंटरनल के अंक के लिए पोर्टल खोल दिए गए हैं। शुक्रवार तक लगभग 10 हजार छात्रों के इंटरनल के अंक विवि में नहीं आये थे। परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया है कि 21 जुलाई तक छात्रों के परीक्षा शुल्क विवि में जमा कर दिए जाएं। जिन विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क जमा होंगे, उनके ही एडमिट कार्ड जारी होंगे। 11 तक कॉलेजों को इंटरनल के अंक अपलोड कर देने हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


