Bihar B.Ed CET 2026: जापान की मुद्रा का नाम क्या है, बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में कौन-से सवाल पूछे गए?
Bihar B.Ed Entrance Exam: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में 91.24% छात्र शामिल हुए। रीजनिंग के 25 प्रश्नों ने दिमागी कसरत कराई, जबकि जीके मॉडरेट रहा। सख्त चेकिंग में जूता-मोजा खुलवाया गया और 1 नकलची पकड़ा गया।

Bihar B.Ed Entrance Exam: बिहार में रविवार को दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में दाखिले के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET B.Ed 2026) का आयोजन किया गया। पटना समेत पूरे राज्य के 181 केंद्रों पर यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। राजधानी पटना में परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एक ही पाली में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
91 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति, एक अभ्यर्थी हुआ निष्कासित
नोडल यूनिवर्सिटी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने बताया कि राज्यभर में परीक्षा के लिए कुल 1,23,235 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,12,440 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, यानी कुल उपस्थिति लगभग 91.24% रही। परीक्षा में 134 दिव्यांग छात्रों ने भी हिस्सा लिया। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पूरे बिहार से केवल एक निष्कासन का मामला सामने आया; पटना के ब्रैडफॉर्ड स्कूल में एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद बाहर कर दिया गया।
रीजनिंग ने चखाया मजा, सामान्य ज्ञान रहा मॉडरेट
परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनका ओवरऑल स्तर 'सामान्य से मध्यम' रहा। सेक्शन एक में जनरल अंग्रेजी के सवाल थे, जिसमें पैसेज पढ़कर उत्तर देने थे।
कमला नेहरू विद्यालय केंद्र से परीक्षा देकर निकलीं छात्रा साध्वी और छात्र राहुल सिंह ने बताया कि 'टीचिंग लर्निंग एनवायरमेंट' शिक्षण विधियों के प्रश्न काफी सीधे और सामान्य थे। हालांकि, 25 अंकों के 'लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग' के सवालों ने परीक्षार्थियों की अच्छी-खासी दिमागी कसरत कराई, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। इसके अलावा ‘जनरल अवेयरनेस’ के कुछ प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने थोड़ा चुनौतीपूर्ण और मॉडरेट बताया।
परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रमुख सवाल:
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?
भारत में हरित क्रांति मुख्य रूप से किससे संबंधित थी?
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कौन है?
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम क्या है?
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब हुई थी?
जापान की मुद्रा का नाम क्या है?
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
जूता-मोजा खुलवाकर मिली एंट्री
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और चेकिंग के बेहद कड़े नियम देखने को मिले। गड़बड़ी रोकने के लिए कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूता-मोजा बाहर ही खुलवा लिए गए और उन्हें नंगे पैर या चप्पल में अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा, जो अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो लाना भूल गए थे, उन्हें सख्त नियमों के चलते प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद सभी ओएमआर (OMR) शीट्स को कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी ट्रेजरी भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


