Bihar B.Ed 2025: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें अहम तिथियां

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar B.Ed Notification 2025: बिहार बी.एड नोटिफिकेशन 2025 चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड प्रोग्राम (सीईटी आईएनटी-बीएड 2025) के लिए जारी कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा।

Bihar B.Ed 2025: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें अहम तिथियां

Bihar B.Ed 2025 Apply Online: बिहार बी.एड नोटिफिकेशन 2025 चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड प्रोग्राम (सीईटी आईएनटी-बीएड 2025) के लिए जारी कर दिया गया है, जिससे छात्रों को राज्य भर के बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्सेज में एडमिशन लेने का अवसर मिलेगा। एंट्रेंस परीक्षा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (बीआरएबीयू) द्वारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली है और टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

बिहार बीएड 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 9 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा। अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन फॉर्म में गलतियों को ऑनलाइन सुधारने करने के लिए 27 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म 27 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक भर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 7 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा की संभावित तिथि 12 अक्टूबर 2025 है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि 17 अक्टूबर 2025 है।

Bihar B.Ed 2025 Apply Online Link

शैक्षणिक योग्यता-

4 वर्षीय बी.ए.-बी.एड./बी.एससी-बी.एड. इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन के लिए ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीनियर सेकेंडरी/+2 अथवा इसके समकक्ष परीक्षा में न्यनूतम 50% अंक प्राप्त किये हों, वे इस परीक्षा में शामिल हाने के योग्य है। आरक्षित कैटेगरी के लिए यह 45% अथवा समतुल्य होगा।

परीक्षा शुल्क -

अनारक्षित (अनारक्षित) उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये (केवल एक हजार रुपये)।

दिव्यांग/ईबीसी/बीसी/महिला/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपये (केवल सात सौ पचास रुपये)

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये (केवल पांच सौ रुपये)।

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से किया जाना है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।