बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदले, UGC NET व PhD के बाद भी देनी होगी परीक्षा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार में अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए नेट, पीएचडी के साथ ही लिखित और मौखिक परीक्षा भी देनी होगी। परीक्षा 200 अंकों की होगी। 175 नंबर की लिखित और 25 अंकों की मौखिक परीक्षा होगी।

Assistant Professor

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए यूजी नेट और पीएचडी के साथ ही लिखित और मौखिक परीक्षा भी देनी होगी। बिहार लोक भवन द्वारा तैयार ड्राफ्ट स्टेट्यूट-2026 के अनुसार इंटरव्यू के साथ लिखित परीक्षा अनिवार्य होगी। लिखित परीक्षा व्याख्यात्मक होगी। इसका पाठ्यक्रम संबंधित विषय की यूजीसी-नेट परीक्षा के अनुरूप रखा गया है। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें 175 अंक लिखित और 25 अंक मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा में पढ़ाकर अपनी टीचिंग स्किल भी साबित करनी होगी। इंटरव्यू के लिए निर्धारित 25 अंक में 13 अंक केवल ऑन-द-स्पॉट टीचिंग स्किल टेस्ट के लिए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू बोर्ड के सामने पढ़ाकर क्षमता दिखानी होगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू बोर्ड के सामने पढ़ाना होगा

12 अंक विषयगत समझ, व्यक्तित्व और इंटरव्यू बोर्ड के साथ बातचीत के आधार पर दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर हर पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

कौन कर सकेगा आवेदन

नियमावली के मुताबिक संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और नेट, एसईटी न्यूनतम योग्यता होगी। हालांकि यूजीसी रेगुलेशन-2009 या 2016 के तहत पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को नेट से छूट मिलेगी।

कॉन्ट्रेक्ट की भर्ती में भी होगा टीचिंग टेस्ट

छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर संविदा शिक्षकों के चयन में एपीआई स्कोर, रिसर्च वर्क और इंटरव्यू को आधार बनाया जाएगा। इंटरव्यू में 6 अंक टीचिंग स्किल टेस्ट और 6 अंक इंटरेक्शन के लिए तय किए गए हैं। कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त शिक्षकों को नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर के प्रवेश स्तर का बेसिक वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर एकमुश्त राशि देने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि यह नियुक्ति एक शैक्षणिक सत्र तक ही मान्य होगी। रेगुलर भर्ती होने पर कॉन्ट्रेक्ट की भर्ती अपने आप समाप्त हो जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियम बदले, NET व PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा