Bihar ANM Result 2026 जारी, 5006 पदों के लिए कटऑफ भी आया; ऐसे चेक करें अपना नाम

Jan 23, 2026 04:07 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar ANM Result 2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहर 5006 पदों को भरा जाना है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 जनवरी से पटना में होगा।

Bihar ANM Result 2026 जारी, 5006 पदों के लिए कटऑफ भी आया; ऐसे चेक करें अपना नाम

बिहार में सरकारी नर्स बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने Bihar ANM Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद आए इस नतीजे के साथ ही अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने एएनएम भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जारी किया है। यह परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

5006 पदों पर होनी है भर्ती

यह भर्ती अभियान बिहार में 5,006 Auxiliary Nurse Midwife (ANM) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा के बाद अब योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें Bihar ANM Result 2026 चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद “ANM Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट स्टेटस चेक करें। भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

कैटेगरी वाइज Bihar ANM कटऑफ मार्क्स 2026

SHSB ने रिजल्ट के साथ साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

  • अनारक्षित (UR) : 43.96
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 37.21
  • अनुसूचित जाति (SC) : 35.62
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 36.03
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 40.15
  • पिछड़ा वर्ग (BC) : 43.13
  • महिला पिछड़ा वर्ग (WBC) : 41.94

कटऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल होंगे।

यहां देखें रिजल्ट का पीडीएफ

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह सत्यापन State Institute of Health and Family Welfare (SIHFW), शेखपुरा, पटना में होगा। उम्मीदवारों को तय समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि उम्मीदव दस्तावेज सत्यापन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और किसी भी तरह की अफवाह से बचें। भर्ती से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए SHSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।