BHU UG: बीएचयू की 98 फीसदी सीटें फुल, 106 अभी भी खालीं, स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीएचयू में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। बीएचयू प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मुख्य और बरकछा परिसर में उपलब्ध स्नातक सीटों में कुल 97.80 फीसदी सीटें भर ली गई हैं।

BHU UG Vacant Seats
बीएचयू

बीएचयू में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। बीएचयू प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मुख्य और बरकछा परिसर में उपलब्ध स्नातक सीटों में कुल 97.80 फीसदी सीटें भर ली गई हैं। शुक्रवार से स्पॉट राउंड के लिए प्रवेश पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई है। बीएचयू के मुताबिक, वाराणसी और बरकछा परिसरों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध कुल 4,826 सीटों में 4,720 सीटें भर चुकी हैं जो कुल सीटों का 97.80 प्रतिशत है। स्नातक पाठ्यक्रमों में बची हुई रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त से 24 अगस्त तक स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

किताबें और कपड़े लेकर हॉस्टल के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन

बीएचयू के बिरला-ए छात्रावास के बाहर शुक्रवार की शाम छात्रों ने किताबें, बैग और कपड़े लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने 50 से ज्यादा तस्वीरों में हॉस्टल की बदहाली भी दिखाई। कहा कि कमरों में सीलन के कारण छात्रों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है और दीमक के कारण किताबें और सामान। साक्ष्य दिखाने और समाधान मांगने पर छात्रों को हॉस्टल से बाहर करने की धमकी दी जाती है। इस दौरान छात्रों ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें शिकायत करने वाले छात्र को अधिकारी धकेल कर बाहर कर रहा है।

धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं। एक साल से ज्यादा समय से लगातार इसकी शिकायत की जा रही है और कोई सुधार नहीं हुआ। छात्रों ने 50 से ज्यादा तस्वीरों में कमरे, लॉबी, कॉमन रूम आदि की बदहाली दिखाई। एक वीडियो भी दिखाया जिसमें एक छात्र को धकेला जा रहा है। छात्रों ने दावा किया कि छात्र को धक्का देने वाले हॉस्टल के एक वार्डेन हैं। छात्रों ने कहा कि वे कई बार अपनी समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रख चुके हैं मगर अब तक कहीं किसी बदलाव की आहट तक नहीं है।

छात्रों के धरना की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ एडमिन वार्डेन भी पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया मगर छात्रों ने कहा कि पिछले वर्ष भी ऐेसे ही उन्हें आश्वासन दिया गया था। हॉस्टल के मुख्य वार्डन सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीएचयू की 98 फीसदी सीटें फुल, 106 अभी भी खालीं, स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका