BHU UG Admission 2026: CUET स्कोर से बीएचयू यूजी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9200 सीटें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BHU UG Admission 2026 : बीएचयू में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। गुरुवार की देररात यूजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया। पंजीकरण 25 जुलाई की रात 11.59 बजे तक कराया जा सकेगा।

बीएचयू में अब यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

BHU UG Admission 2026 : पीजी प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाने के बाद बीएचयू में अब यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। गुरुवार की देररात यूजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया। पंजीकरण 25 जुलाई की रात 11.59 बजे तक कराया जा सकेगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर सीट आवंटन राउंड शुरू करने की तैयारी है। केंद्रीय प्रवेश समिति समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि देररात स्नातक छात्रों के लिए भी पंजीकरण पोर्टल थोड़े बदलावों के साथ लाइव कर दिया गया। बीएचयू और समर्थ ने मिलकर इस बार यूजी पंजीकरण में खास इंतजाम किए हैं ताकि वही अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकें जो प्रवेश के लिए अर्ह हैं। ऐसे में पोर्टल पर अनअर्ह अभ्यर्थी पहले ही छंट जाएंगे और प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

बीएचयू की तरफ से स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश बुलेटिन के साथ ही अन्य सूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं। कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, दृश्य कला सहित अन्य संकायों में एक हजार से ज्यादा स्नातक विषय संयोजनों में छात्रों के लिए लगभग 9200 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीएचयू कर्मचारी सहित अन्य कोटे और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी सीटें शामिल हैं। हर वर्ष बीएचयू में स्नातक प्रवेश के लिए भी एक लाख से ज्यादा छात्र पंजीकरण कराते हैं। हालांकि सीट लॉक और काउंसिलिंग प्रक्रिया में अर्हता या प्रमाण पत्रों की कमी की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की छंटनी भी हो जाती है।

बीएचयू-समर्थ पोर्टल पर इस बार अभ्यर्थियों की अर्हता और प्रमाण पत्रों की जांच के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत सीयूईटी यूजी के अर्हता अंकों और जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ ही अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकेंगे। BHU कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( CUET UG 2026) के जरिए ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज, भाषाओं, फाइन आर्ट्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स और लॉ जैसे विषयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स करने के शानदार मौके देती है।

बीएफए और बीपीए की सीट आवंटन व्यवस्था अलग

इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा वाले दो पाठ्यक्रमों बीएफए और बीपीए की सीट आवंटन व्यवस्था भी अलग रखी जाएगी। यूजी प्रवेश प्रक्रिया भी अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है।

बीएससी बायो में 173 और बीम्यूज में 22 का दाखिला

काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में प्रवेश काउंसिलिंग के क्रम में गुरुवार को बीएससी बायो में 173 और बीम्यूज में 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश सेल उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद नव प्रवेशित विद्यार्थियों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को बीएससी बायो और बीएफए पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग होगी।

संविवि के संबद्ध महाविद्यालयों में आज से प्रवेश शुरू

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री और आचार्य पाठ्यक्रमों में शुक्रवार से प्रवेश आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक तय की गई है। कुलसचिव राकेश कुमार की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आवेदन और शुल्क पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत होंगे। प्रवेश पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।