BHU में UG एडमिशन पर खास नजर, PG की खाली सीटों के बाद अब 95% से ज्यादा सीटें भरने की उम्मीद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूजी प्रवेश प्रक्रिया में तीसरे चक्र का सीट आवंटन राउंड शुक्रवार की देररात पूरा हुआ। अब तक कुल 9400 सीटों में 7500 से ज्यादा भर ली गई हैं। अनुमान है कि यूजी प्रवेश में बीएचयू की 95 फीसदी या इससे भी ज्यादा सीटें भर ली जाएंगी।

BHU UG Admission 2026 PG vacant seats 95 percent ug seats
बीएचयू एडमिशन प्रक्रिया जारी

बीएचयू में परास्नातक प्रवेश में खाली सीटों के चलते हुई किरकिरी को स्नातक प्रवेश से धोने की तैयारी है। यूजी प्रवेश प्रक्रिया में तीसरे चक्र का सीट आवंटन राउंड शुक्रवार की देररात पूरा हुआ। अब तक कुल 9400 सीटों में 7500 से ज्यादा भर ली गई हैं। अनुमान है कि यूजी प्रवेश में बीएचयू की 95 फीसदी या इससे भी ज्यादा सीटें भर ली जाएंगी।

पीजी में 2000 सीटें रह गई खाली

लगभग डेढ़ महीने चली पीजी प्रवेश प्रक्रिया में अंतिम समय में भी दो हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। खासतौर पर संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश निराशाजनक रहा। बीएचयू मुख्य परिसर की कुल 82 फीसदी सीटें तो संबद्ध कॉलेजों की मात्र 54 फीसदी सीटें ही भर सकीं।

इस बीच शुरू हुए यूजी सीट आवंटन राउंड के लिए छात्रों का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। बीएचयू के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा पास करने वाले 93 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सीट आवंटन राउंड में सीट लॉक और फ्रीज करने की रफ्तार भी काफी तेज रही। तीसरे राउंड तक 7500 से ज्यादा सीटें भर ली गई हैं। अब लगभग दो हजार सीटें ही खाली बची हैं।

यूजी प्रवेश में चौथा और अंतिम सीट आवंटन राउंड 17 अगस्त को शुरू किया जाएगा। इसके बाद दो स्पॉट राउंड चलाने की तैयारी है। आवश्यकता पड़ने पर मॉपअप राउंड भी चलाया जा सकता है। हालांकि बीएचयू के अधिकारी मौजूदा रफ्तार से अंदाजा लगा रहे हैं कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि अबकी सीट लॉक करने के बाद छोड़ने वालों की संख्या कम करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूजी प्रवेश इस साल हर बार से ज्यादा बेहतर होंगे।

स्नातकोत्तर कोर्सों में 145 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 145 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए अंग्रेजी और एमए हिन्दी के पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 18 अगस्त को होगी।

कवि दिनेश कुशवाह का बीएचयू में सम्मान

बीएचयू के हिन्दी विभाग में शुक्रवार को कवि दिनेश कुशवाह का सम्मान और एकल काव्य-पाठ हुआ। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे दिनेश कुशवाह अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो कविता संग्रह 'इसी काया में मोक्ष' और 'इतिहास में अभागे' हिंदी समाज में बहुचर्चित रहे हैं। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए प्रो. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दिनेश कुशवाह ने बीएचयू से ही राहुल सांकृत्यायन पर शोध किया। इस कारण उनकी कविताओं में बौद्ध दर्शन और मार्क्सवादी चिंतन का प्रभाव है। कवि दिनेश कुशवाह ने एक लड़ाई, अनवरत, मंदिर, सोच लीजिए, आत्मपरिचय, एकलव्य की तरफ से, हमारा खून क्यों लाल, बनारस आदि कविताओं का पाठ किया।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।