Hindi Newsकरियर न्यूज़bhu ug admission 2025 spot round 1 seat allotment result cutoff fee payment
BHU UG Admissions 2025: स्पॉट राउंड 1 का रिजल्ट जारी, फीस भरने की आखिरी तारीख क्या

BHU UG Admissions 2025: स्पॉट राउंड 1 का रिजल्ट जारी, फीस भरने की आखिरी तारीख क्या

संक्षेप:

बीएचयू ने यूजी एडमिशन 2025 के लिए स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दी है। उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भरनी होगी।

Sep 12, 2025 03:03 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अंडरग्रेजुएट एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट आ गया है। बीएचयू ने यूजी स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट में कार्यक्रम और कॉलेजवार न्यूनतम कट ऑफ स्कोर भी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बीएचयू की वेबसाइट पर जाना होगा और UG Admissions 2025 (Spot Round 1 Result) लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वे सीधे BHU समार्थ पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। यहां आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करने पर अलॉटमेंट रिजल्ट और कट ऑफ स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल सकते हैं।

13 सितंबर तक करना होगा एडमिशन कन्फर्म

जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट मिली है, उन्हें 13 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन फीस भरकर एडमिशन कन्फर्म करना होगा । जो उम्मीदवार ऐसा नहीं करेंगे, उनकी सीट अगले राउंड के लिए खाली हो जाएगी।

किस आधार पर हुआ अलॉटमेंट?

स्पॉट राउंड 1 का अलॉटमेंट सीट उपलब्धता, उम्मीदवारों के CUET प्रदर्शन, मेरिट रैंकिंग और कॉलेज/फैकल्टी प्रेफरेंस के आधार पर तैयार किया गया है। इस दौरान बीएचयू ने सभी आरक्षण नीतियों (UR, OBC NCL, SC, ST और अन्य श्रेणियों) को लागू किया है।

कट ऑफ पर बीएचयू का बयान

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड कट ऑफ को रेगुलर एडमिशन राउंड की कट ऑफ से तुलना नहीं की जा सकती । क्योंकि स्पॉट राउंड सिर्फ बचे हुए सीटों पर आधारित होता है। वहीं, अगला स्पॉट राउंड यानी स्पॉट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अलॉटेड प्रोग्राम की पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचें और फीस भरने से पहले सभी डिटेल्स वेरिफाई करें। साथ ही, एडमिशन पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नए अपडेट से चूक न हो।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।