BHU : बीएचयू यूजी 2nd राउंड के दाखिले शुरू, 3000 सीटों के लिए कटऑफ जारी, पहले में 6500 सीटें लॉक

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

BHU Admission 2026: बीएचयू में यूजी प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे राउंड का सीट आवंटन गुरुवार से शुरू हो गया। 3000 सीटों के लिए सीट आवंटन और कटऑफ जारी किया गया।

BHU
बीएचयू

BHU Admission 2026: बीएचयू में यूजी प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे राउंड का सीट आवंटन गुरुवार से शुरू हो गया। दोपहर बाद लगभग तीन हजार सीटों के लिए सीट आवंटन और कटऑफ जारी किया गया। पहले राउंड में स्नातक पाठ्यक्रमों में लगभग 6500 सीटें अभ्यर्थियों ने लॉक कर दी हैं। इनमें मुख्य परिसर, दक्षिणी परिसर और संबद्ध कॉलेजों की सीटें भी शामिल हैं। बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 9400 सीटों के लिए पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी हो गई है।

देशभर से पंजीकरण करने वाले 93 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं में मेरिट के आधार पर लगभग साढ़े छह हजार ने अपनी सीटें लॉक की। गुरुवार की शाम दूसरे राउंड का सीट आवंटन राउंड भी शुरू हो गया। सीट लॉक करने के लिए अभ्यर्थियों को आठ अगस्त की रात 11:59 बजे तक का अवसर दिया गया है। इसके बाद बची हुई सीटों पर 12 अगस्त को तीसरे और 17 अगस्त को चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। सीटें शेष रहने की स्थिति में आगे स्पॉट राउंड की घोषणा की जाएगी। बीएचयू प्रवेश समिति अगस्त बीतने के साथ ही कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में है।

बीपीए का प्रैक्टिकल 8 से 11 अगस्त तक

केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा वाले दो पाठ्यक्रमों बीएफए और बीपीए के प्रैक्टिकल भी 8 से 11 अगस्त के बीच कराए जाएंगे। इनमें बीएफए का प्रैक्टिकल नौ अगस्त और बीपीए का प्रैक्टिकल 8 से 11 अगस्त तक होगा। प्रैक्टिकल के बाद इन पाठ्यक्रमों की लगभग 1300 सीटों पर अलग से सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी।

विद्यापीठ ने एडमिशन में किया सीजीपीए नियम का निर्धारण

बैठक में अभ्यर्थियों के स्नातक का सीजीपीए से प्रतिशत निर्धारण के लिए नियम जारी किया गया। जिससे विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक पास अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बनाने में एकरूपता रहेगी। नियम के तहत बीएचयू के सीजीपीए से प्रतिशत के लिए सीजीपीए में 10 से गुणा कर 4.5 घटा दिया जाएगा, इससे प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा। इसी तरह काशी विद्यापीठ, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के सीजीपीए में 9.5 से गुणा करने पर प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा। शेष अन्य उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों के सीजीपीए में 10 से गुणा करने पर प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

काउंसिलिंग की तैयारियों पर भी चर्चा की गई

विद्यापीठ में गुरुवार को स्नातक प्रवेश में सीजीपीए नियमों का निर्धारण किया गया। कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में काउंसिलिंग की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीएचयू यूजी 2nd राउंड के दाखिले शुरू, 3000 सीटों के लिए कटऑफ जारी