BHU में PG प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी, 37 हजार आवेदन; कब आएगी मेरिट लिस्ट
बीएचयू के पांच संस्थानों और 13 संकायों में संचालित 150 स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 मई से शुरू की गई थी। छात्रों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी थी।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीयूईटी पीजी एग्जाम में पास हुए 37433 उम्मीदवारों ने बीएचयू के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक कोर्स के लिए भी आवेदन किया है। इसी वजह से कुल रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर करीब 1.5 लाख तक पहुंच गई है।
19 मई से शुरू हुई थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
बीएचयू के पांच संस्थानों और 13 संकायों में संचालित 150 स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 मई से शुरू की गई थी। छात्रों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी थी। इसके बाद अभ्यर्थी 7 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सके।
करेक्शन विंडो
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 और 9 जून को आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने आवेदन में नाम, पता और अन्य जानकारी से जुड़ी त्रुटियों को ठीक कराया। विश्वविद्यालय के अनुसार मंगलवार देर रात तक 25 हजार से अधिक आवेदनों में सुधार किया जा चुका था।
सीट को लेकर बड़ी राहत
पिछले कुछ वर्षों में पीजी पाठ्यक्रमों की कई सीटें खाली रह जाने की समस्या का सामना कर रहे बीएचयू को इस बार बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि अधिक संख्या में हुए पंजीकरण के कारण इस बार अधिकांश सीटें भर जाएंगी। सीयूईटी पीजी में सफल कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है। यही वजह है कि कुल आवेदनों की संख्या काफी बढ़ गई है। बीएचयू में पीजी की करीब 8,400 सीटें हैं और मौजूदा आंकड़ों के अनुसार हर सीट के लिए औसतन 17 से 18 उम्मीदवार दावेदार हैं।
एक से ज्यादा कोर्स में आवेदन
बीएचयू प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि सामाजिक विज्ञान संकाय, कला संकाय और विज्ञान संस्थान के कई पाठ्यक्रमों में छात्रों ने एक से ज्यादा आवेदन किए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है।
कब तक आएगी मेरिट लिस्ट
इससे पहले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बीएचयू ने पंजीकरण प्रक्रिया को तीन दिन बढ़ाकर सात जून तक कर दिया था। इसके बाद 8-9 जून को आवेदन संशोधन का पोर्टल खो गया। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह में मेरिट सूची जारी कर काउंसिलिंग की तिथि की घोषणा की भी उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


