BHU : बीएचयू एडमिशन में होंगे कई बदलाव, BA BEd शुरू, 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD में एंट्री
बीएचयू में सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश कार्यक्रम में कई बदलाव होंगे। कार्यकारिणी और विद्वत परिषद की बैठकों में लिए गए नए पाठ्यक्रम, सीट और आरक्षण संबंधी कई निर्णय लागू होंगे।

बीएचयू में सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश कार्यक्रम में कई बदलाव होंगे। कार्यकारिणी और विद्वत परिषद की बैठकों में लिए गए नए पाठ्यक्रम, सीट और आरक्षण संबंधी कई निर्णय लागू होंगे। सबसे बड़े बदलाव में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सीटें बढ़ाकर 25 प्रतिशत करना और शिक्षा संकाय में बीए-बीएड डुएल डिग्री की शुरुआत है।
नए सत्र की प्रवेश सूचना के साथ ही बीएचयू की तरफ से नए बदलावों की भी घोषणा की गई है। पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 15 फीसदी सीटें आवंटित होती थीं। पहले की तरह ही इनमें पांच फीसदी सीटें एनआरआई और पांच फीसदी खाड़ी और दक्षिण एशियाई देशों में काम करने वाले भारतीयों के लिए रिजर्व होंगी। आरक्षित सीटों के न भरने की स्थिति में इन्हें खाली छोड़ने के बजाए इसी श्रेणी के दूसरे अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शेष नियम यथावत रहेंगे। इस निर्णय के बाद बीएचयू में यूजी स्तर के 100 से ज्यादा पाठ्यक्रम और विषय संयोजनों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए लगभग एक हजार सीटें बढ़ जाएंगी।
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश में इस वर्ष बड़ा निर्णय बीए-बीएड डुएल कोर्स भी है। शिक्षा संकाय के अंतर्गत आर्यमहिला पीजी कॉलेज और वसंत महिला महाविद्यालय में इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिए जाएंगे। चार साल के इस पाठ्यक्रम के पहले सत्र में दोनों कॉलेजों में 50-50 सीटों पर प्रवेश होंगे। फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर और 50 हजार रुपये वार्षिक रखी गई है।
सात पाठ्यक्रम एनईपी में शामिल नहीं किए गए
एनईपी-2020 के अंतर्गत सात कोर्स अब तक नहीं आ सके है। इस वर्ष भी पुराना करिकुलम ही यहां चलेगा। प्रवेश समिति के मुताबिक ये पाठ्यक्रम प्रत्यायन परिषद चला रही है। इनमें बीएससी कृषि, बीएएलएलबी, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी, बीएससी मेडिकल रेडियोलॉजी ऐंड इमेजिंग, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी और बीवोक शामिल हैं।
चार वर्षीय स्नातक रिसर्च के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश
बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में इस वर्ष से स्नातक और स्नातक रिसर्च के विकल्प भी शामिल किए जा रहे हैं। प्रवेश लेने वाले 10 फीसदी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर स्नातक रिसर्च का विकल्प दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में छात्र को अंतिम सेमेस्टर में 12 क्रेडिट का लघु शोध प्रबंध पूरा करना होगा। इसके बाद छात्र को सीधे पीएचडी में प्रवेश मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


