Hindi Newsकरियर न्यूज़BHU Convocation on Friday: BHU 13650 degrees including 712 PhDs to be awarded toppers gold medal medalist list
BHU : बीएचयू में यूजी, पीजी व पीएचडी समेत 13650 डिग्रियां बंटेंगी, 29 टॉपरों में 20 लड़कियां

BHU : बीएचयू में यूजी, पीजी व पीएचडी समेत 13650 डिग्रियां बंटेंगी, 29 टॉपरों में 20 लड़कियां

संक्षेप:

बीएचयू में शुक्रवार को 13,650 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 7449 स्नातक, 5889 स्नातकोत्तर, 4 एमफिल, 712 पीएचडी और 1 डीएससी की उपाधि शामिल है। मुख्य समारोह में कुल 29 टॉपरों को 33 पदक प्रदान किए जाएंगे।

Dec 11, 2025 07:05 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, वाराणसी
share Share
Follow Us on

बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित होगा। समारोह में कुल 13,650 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 7449 स्नातक, 5889 स्नातकोत्तर, 4 एमफिल, 712 पीएचडी और 1 डीएससी की उपाधि शामिल है। मुख्य समारोह में कुल 29 टॉपरों को 33 पदक प्रदान किए जाएंगे। इस साल भी छात्राओं का दबदबा बरकरार रहा। 29 मेधावियों में 20 छात्राएं और नौ छात्र शामिल हैं। बीपीए इंस्ट्रूमेंटल (बांसुरी) के तुहिन पर और एमए संस्कृत की अनुराधा द्विवेदी को सर्वाधिक अंक लाने पर चांसलर मेडल से सम्मानित किया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दीक्षांत समारोह के संबंध में जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक डिग्री का औपचारिक समापन नहीं, बल्कि एक विद्यार्थी के जीवन वह महत्वपूर्ण क्षण है, जो वर्षों के परिश्रम का परिणाम होने के साथ ही एक नई यात्रा की शुरुआत भी है। उन्होंने कहा कि बीएचयू इस बात पर गौरवान्वित है कि वह विद्यार्थियों को ऐसे तैयार कर रहा है, जो पेशेवर उपलब्धियों के साथ साथ मजबूत नैतिक मूल्यों का भी पालन करते हैं। परीक्षा नियंता प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने बताया कि इस वर्ष संकाय, संस्थान और महाविद्यालयों के उपाधि वितरण समारोह में कुल 554 मेधावियों को पदक और पुरस्कार मिलेंगे। बुधवार को 11 हजार से ज्यादा स्नातकों ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा लिया था।

कुलपति ने बताया कि मुख्य समारोह के बाद सभी संकायों और संबद्ध महाविद्यालयों के उपाधि वितरण समारोह विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न सभागारों में होंगे। सभी में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षाविद और विद्वानों को बुलाया गया है।

डॉ. वीके सारस्वत देंगे दीक्षांत संबोधन

बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. वीके सारस्वत होंगे। नीति आयोग के सदस्य और जेएनयू के कुलाधिपति प्रो. सारस्वत देश के प्रख्यात रक्षा वैज्ञानिक भी हैं। डॉ. सारस्वत ने भारत के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रमों, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम और कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. सारस्वत पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित हैं।

ये भी पढ़ें:बीएचयू में PhD दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

कुलपति ने बताया कि मेधावियों के अभिभावकों और दूसरे शहरों, राज्यों या देशों में बैठे बीएचयू के पुराछात्रों के लिए दीक्षांत समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई है। बीएचयू के यूट्यूब और विभिन्न सोशल मीडिया पेज से समारोह लाइव दिखाया जाएगा। यही नहीं, स्वतंत्रता भवन सभागार के बाहर भी बड़े स्क्रीन लगाकर मेधावियों के साथ आए अभिभावकों को समारोह दिखाने का प्रबंध किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।