काम की बात:: BHU और IIT छात्रों को मिलेगा PM विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ, BTech समेत इन तमाम कोर्स वालों को होगा फायदा

May 07, 2026 01:09 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी, प्रमुख संवाददाता
share

आईआईटी बीएचयू में प्रवेश लेने वाले आर्थिक रूप से अक्षम तबके के छात्रों की राह ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ से आसान होगी। बीएचयू ने इस वर्ष अपने प्रवेश बुलेटिन में भी इस योजना का उल्लेख किया है।

BHU और IIT छात्रों को मिलेगा PM विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ, BTech समेत इन तमाम कोर्स वालों को होगा फायदा

उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना अब आर्थिक तंगी के कारण अधूरा नहीं रहेगा। बीएचयू और आईआईटी बीएचयू में प्रवेश लेने वाले आर्थिक रूप से अक्षम तबके के छात्रों की राह ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ से आसान होगी। बीएचयू ने इस वर्ष अपने प्रवेश बुलेटिन में भी इस योजना का उल्लेख किया है। योजना के तहत पात्र छात्रों को बिना गारंटी और बिना संपार्श्विक शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

यह पहली बार है कि बीएचयू के प्रवेश बुलेटिन में एक सरकारी योजना को शामिल किया गया है। मकसद अधिक से अधिक छात्रों तक इसका प्रसार और उन्हें लाभ दिलाना है। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत विद्यार्थी ब्याज और गारंटर रहित लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत मेरिट में आने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस, हॉस्टल, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए शिक्षा ऋण मिल सकेगा। परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक होने पर 10 लाख रुपये तक के ऋण पर ब्याज सब्सिडी का भी प्रावधान है।

बीएचयू के किन कोर्स के छात्रों को मिलेगा लाभ

बीएचयू के कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, चिकित्सा और शोध पाठ्यक्रमों के छात्र और आईआईटी बीएचयू के बीटेक, डुएल डिग्री, एमटेक और शोध कार्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्रता की शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकेंगे। योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा या निर्धारित मेरिट प्रक्रिया के आधार पर दाखिला लिया हो। स्पॉन्सर्ड या विशेष कोटा से प्रवेश लेने वाले छात्र इसके दायरे से बाहर होंगे। योजना से छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा।

कर्ज पाने के लिए ऐसे किया जा सकते है आवेदन

छात्र पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र, फीस संरचना, आय प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद बैंक से ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होगी।

क्या क्या होगा फायदा

योजना के तहत छात्रों को बिना किसी गारंटर के शिक्षा ऋण मिलता है। 8 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्र 10 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण पर 3% ब्याज छूट के पात्र हैं। 7.5 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 75% क्रेडिट गारंटी केंद्र सरकार प्रदान करती है। यह योजना देश में एनआईआरएफ के टॉप रैंकिंग 952 उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए लागू की गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।