BHU : PG में 80 फीसदी सीटें भरीं, 1400 से ज्यादा सीटें खाली, UG आवेदन में भी आई तेजी

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। लगभग 8400 सीटों में बीएचयू ने इस बार 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भर ली हैं। अब 27 और 28 जुलाई को सभी प्रवेशित छात्रों की विभागों की रिपोर्टिंग होगी।

BHU
बीएचयू

बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। लगभग 8400 सीटों में बीएचयू ने इस बार 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भर ली हैं। अब 27 और 28 जुलाई को सभी प्रवेशित छात्रों की विभागों की रिपोर्टिंग होगी। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थियों को तीन अगस्त तक रिपोर्टिंग का अवसर दिया जाएगा, मगर इसके लिए उन्हें विभागाध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी।

बीएचयू की पीजी प्रवेश प्रक्रिया को इस साल समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए पाठ्यक्रमों को जीडीपीआई और सामान्य विषयों में विभाजित किया गया। 123 सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए चार सामान्य सीट आवंटन राउंड चलाए गए, जबकि जीडीपीआई और प्रैक्टिकल वाले 27 पाठ्यक्रमों के लिए दो सीट आवंटन राउंड अलग हुए। इसके बाद खाली बची लगभग 2400 सीटों को भरने के लिए दो स्पॉट राउंड भी चलाए गए। शुक्रवार को दूसरा स्पॉट राउंड भी पूरा हो गया। अब कुल 8400 सीटों में 80 फीसदी से ज्यादा भर चुकी हैं। यानी 1400 से ज्यादा सीटें खाली हैं। हालांकि इनमें सामान्य सीटें बेहद कम हैं। प्रवेश समिति की तरफ से स्पष्ट किया गया कि खाली सीटों में अधिकांश विभिन्न कोटे से संबंधित हैं। जिन्हें दूसरी कैटेगरी में परिवर्तित कर प्रवेश लेने की कोई व्यवस्था नहीं है।

इसके साथ ही बीएचयू में सभी विभागों को 27 और 28 जुलाई को विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग की तैयारी करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दो दिनों में छात्रों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन पूरा किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में नए विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष की अनुमति के साथ रिपोर्टिंग के लिए तीन अगस्त तक का समय दिया जाएगा। इस अवधि में रिपोर्टिंग न करने वाले छात्र का प्रवेश निरस्त और सीट को रिक्त मान लिया जाएगा।

यूजी पंजीकरण में भी आई तेजी

बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यूजी प्रवेश ने भी जोर पकड़ लिया है। शनिवार की रात 11.59 बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए पंजीकरण पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद आवेदनों का वर्गीकरण कर सीट आवंटन राउंड शुरू किए जाएंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़BHU : PG में 80 फीसदी सीटें भरीं, 1400 से ज्यादा सीटें खाली,UG आवेदन में भी तेजी