सेल्फ स्टडी के दम पर भिवानी की बेटी रेणु ग्रेवाल बनीं HCS अधिकारी, तीसरे प्रयास में हासिल की 9वीं रैंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

भिवानी की रेणु ग्रेवाल ने सालों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

Renu Grewal HCS Rank 9
रेणु ग्रेवाल ने HCS परीक्षा में पाई 9वीं रैंक

जब इरादे मजबूत हों और दिल में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो रास्ते की कोई भी रुकावट आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। ऐसा ही शानदार मिसाल पेश किया है हरियाणा के भिवानी जिले की बेटी रेणु ग्रेवाल ने। रेणु ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा में ऑल हरियाणा 9वीं रैंक (Rank 9) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सालों की दिन-रात की कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद मिली इस ऐतिहासिक सफलता से रेणु के घर-परिवार और पूरे भिवानी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सालों के संघर्ष और धैर्य का मिला मीठा फल

सिविल सर्विसेज की तैयारी में समय और धैर्य दोनों की बेहद जरूरत होती है। रेणु का यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी पढ़ाई के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने हर बार अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया। परिणाम घोषित होते ही जैसे ही रेणु के 9वीं रैंक लाने की खबर मिली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बेटी की इस उपलब्धि पर जश्न मनाया।

रेणु ग्रेवाल ने साल 2022 में सिविल सर्विसेज की तैयारी गंभीरता से शुरू की थी। इससे पहले दिए गए दो प्रयासों में मैं उतनी सीरियस नहीं थी, लेकिन अपनी गलतियों से सीखकर तीसरे प्रयास में HCS परीक्षा में ऑल हरियाणा 9वीं रैंक हासिल की है। इस बड़ी सफलता से बेहद खुश रेणु ने स्पष्ट किया कि उनका यह सफर यहीं नहीं रुकता, बल्कि उनका असली लक्ष्य यूपीएससी (UPSC) क्रैक करके देश सेवा में और आगे बढ़ना है।

JNU और जामिया RCA से पढ़ाई

भिवानी की रेणु ग्रेवाल ने अपनी उच्च शिक्षा और सिविल सर्विसेज की तैयारी दिल्ली के टॉप शैक्षणिक संस्थानों से पूरी की है। उन्होंने अपनी तैयारी की शुरुआत में एक साल दिल्ली में कोचिंग ली, जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के दौरान उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रखी। इसके बाद पिछले करीब डेढ़ साल से वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रतिष्ठित रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) में रहकर गंभीरता से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थीं। अलग-अलग शैक्षणिक माहौल में खुद को निखारने का यह सफर उनकी सफलता की मजबूत नींव बना।

परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी इस बड़ी सफलता पर बात करते हुए रेणु ग्रेवाल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि तैयारी के लंबे दौर में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन परिवार ने हमेशा उनका ढांढस बंधाया और उन पर विश्वास बनाए रखा। इसी सकारात्मक माहौल ने उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद की।

रेणु की यह शानदार कामयाबी आज हरियाणा के हजारों युवाओं, विशेषकर बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश व प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा दे रही है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सेल्फ स्टडी का कमाल, भिवानी की बेटी रेणु ग्रेवाल ने HCS में हासिल की 9वीं रैंक