BEd : बीएड में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने दिए NCTE नियम सख्ती से लागू करने के आदेश

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, आशीष त्रिवेदी, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी में बीएड छात्रों को पहले वर्ष 4 व दूसरे वर्ष 16 सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी। शिक्षा विभाग की ओर से एनसीटीई के नियमों को सख्ती से लागू कराए जाने के आदेश जारी होने के बाद बीएड प्रशिक्षुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

BEd : बीएड में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने दिए NCTE नियम सख्ती से लागू करने के आदेश

यूपी में बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। बीएड प्रशिक्षुओं को पहले वर्ष 4 व दूसरे वर्ष 16 सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी। माध्यमिक स्कूलों में इन बीएड प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता पर इंटर्नशिप के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल आवंटित किए जाएंगे। अगर बीएड संस्थान के आसपास कोई राजकीय माध्यमिक स्कूल नहीं है तो ही निजी माध्यमिक स्कूलों में इन्हें पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों को उच्च शिक्षा विभाग सख्ती से लागू करेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक अलॉट करेंगे स्कूल

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रत्येक जिले के बीएड कॉलेज इंटर्नशिप के लिए छात्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। फिर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों में ही बीएड प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एनसीटीई के नियमों को सख्ती से लागू कराए जाने के आदेश जारी होने के बाद बीएड प्रशिक्षुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

जहां पर शिक्षकों की कमी, वहां पढ़ाएंगे बीएड छात्र

अभी तक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इंटर्नशिप को लेकर कोई फूलप्रूफ व्यवस्था न होने से बीएड प्रशिक्षुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। सरकारी व निजी स्कूलों में इंटर्नशिप के लिए उन्हें चक्कर लगाने पड़ते थे। वहीं इंटर्नशिप की अवधि विस्तारित होने का भी लाभ मिलेगा। ऐसे राजकीय माध्यमिक स्कूल जहां पर शिक्षकों की कमी है, वहां पर यह बीएड प्रशिक्षु अपने-अपने विषय की पढ़ाई कराएंगे और जिससे छात्रों को राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से इंटर्नशिप से संबंधित निर्देशों को कड़ाई से पालन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बीएड कॉलेजों में शुरू होंगे अलग अलग विषयों के कोर्स

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि देशभर में सिर्फ बीएड कोर्स संचालित करने वाले शिक्षक-शिक्षा संस्थान (टीईआई) अब बहुविषयक उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) में बदले जाएंगे। ये सिर्फ बीएड कॉलेज के तौर पर संचालित नहीं होंगे। इनमें अलग-अलग कोर्सों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। एनईपी में कहा गया है कि 2030 तक सभी टीईआई को बहुविषयक संस्थानों का हिस्सा बनना होगा, ताकि बीएड व अन्य शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के छात्र दूसरे विषयों के छात्रों के साथ पढ़ सकें। इससे उनकी समझ बढ़ेगी व कक्षा में पढ़ाने की गुणवत्ता सुधरेगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।