
10वीं से पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका, कई पदों पर निकली हैं भर्ती; जानिए पूरी डिटेल
BECIL Recruitment 2026 के तहत AIIMS जम्मू में 154 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BECIL Recruitment 2026: सरकारी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ा मौका सामने आया है। इस बार भर्ती सिर्फ एक दो पदों की नहीं, बल्कि दर्जनों अलग अलग प्रोफाइल की है। BECIL ने AIIMS जम्मू के लिए ऐसी भर्ती निकाली है, जिसमें 10वीं पास से लेकर इंजीनियर और पोस्टग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती AIIMS, जम्मू के लिए की जा रही है। इसके तहत कुल 154 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है।
किन पदों पर निकली है वैकेंसी
इस भर्ती में तकनीकी और नॉन टेक्निकल दोनों तरह के पद शामिल हैं। इनमें जूनियर टेक्नीशियन, इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑफिसर, डाइटीशियन, मेडिकल रिकॉर्ड स्टाफ, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट, ड्राइवर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, MTS, ऑफिस असिस्टेंट, प्रोग्रामर, कंसल्टेंट समेत कई दूसरे पद शामिल हैं। अलग अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है।
DEO, MTS और ऑफिस असिस्टेंट जैसे पद भी शामिल
कई उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि इस भर्ती में डेटा एंट्री ऑपरेटर, एमटीएस और ऑफिस असिस्टेंट जैसे पद भी रखे गए हैं। MTS के लिए सिर्फ 10वीं पास होना काफी है, जबकि DEO और ऑफिस असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान मांगा गया है।
योग्यता: 10वीं से लेकर प्रोफेशनल डिग्री तक
BECIL भर्ती 2026 की खास बात यही है कि इसमें 10वीं पास, ITI, ग्रेजुएट, बीएससी, बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमए, एमसीए, एमएसडब्ल्यू, DMLT, BMLT जैसे कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। कई पदों पर अनुभव जरूरी है, खासकर मेडिकल, टेक्निकल और सुपरवाइजरी रोल में।
उम्र सीमा और छूट
उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र का निर्धारण नोटिफिकेशन की तारीख के आधार पर किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
सैलरी और जॉब टाइप
सभी पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। सैलरी पद के हिसाब से अलग अलग तय की गई है। मेडिकल और टेक्निकल पदों पर सैलरी ज्यादा है, जबकि MTS और सपोर्ट स्टाफ की सैलरी तय मानकों के अनुसार दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
उम्मीदवारों का चयन पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया जा सकता है। अंतिम चयन AIIMS जम्मू की जरूरत और मापदंड के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
- SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
- अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
आवेदन की तारीखें ध्यान रखें
- BECIL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी हुआ है।
- आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) तय की गई है।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com से डाउनलोड करना होगा।
- फॉर्म को सही तरीके से भरकर, सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी।
- इसके बाद आवेदन को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजना होगा।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




