AIBE 21 Answer Key 2026: एआईबीई 21 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 7 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (XXI) आयोजित हुई। अब इसका आंसर-की जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 21 Answer Key 2026: भारत की बार काउंसिल (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि AIBE 21 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आंसर-की और निर्धारित मार्किंग स्कीम की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर उम्मीदवार प्रश्नों पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए ऑब्जेक्शन ट्रैकर विंडो भी शुरू कर दी गई है।
AIBE 21 आंसर-की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- AIBE 21 आंसर-की 2026 की आंसर को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
2. यहां होमपेज पर दिए गए आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
4. फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
ऑब्जेक्शन ट्रैकर विंडो भी शुरू
BCI ने उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन ट्रैकर विंडो भी शुरू की है। उम्मीदवार 17 जून 2026 तक प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें उचित तर्क और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
प्रश्नों पर आपत्ति कैसे करें दर्ज
1. आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. यहां ऑब्जेक्शन ट्रैकर विंडो पर क्लिक करें।
3. अपने प्रश्न-पत्र का सेट (A, B, C या D) चुनें।
4. फिर जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुनें।
5. इसके बाद इससे संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
6. फिर 500 रुपये शुल्क का भुगतान करें।
7. इसके बाद जानकारी जांचकर सबमिट कर दें।
एक्सपर्ट समिति करेगी रिव्यू
बता दें कि आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि के बाद एक्सपर्ट समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी। इसके आधार पर AIBE 21 का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
कब हुआ था एग्जाम
बताते चलें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 7 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (XXI) आयोजित हुई।
क्या है एआईबीई
गौरतलब है कि एआईबीई लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी जाती है। इससे लॉ ग्रेजुएट्स को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी इसमें बैठते हैं। एआईबीई 20 में 69.21 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


