BCECEB Bihar ITI CAT 2026: बिहार आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 अप्रैल है आखिरी तारीख

Mar 16, 2026 12:49 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BCECEB Bihar ITI CAT 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने बिहार ITICAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

BCECEB Bihar ITI CAT 2026: बिहार आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 अप्रैल है आखिरी तारीख

Bihar ITI CAT 2026: बिहार के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने बिहार ITICAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य भर के विभिन्न सरकारी आईटीआई केंद्रों में छात्रों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए दाखिला दिया जाएगा।

बिहार में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा कार्यक्रम

बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड ने एक शेड्यूल जारी किया है, जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 16 मार्च 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 अप्रैल 2026

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 15 अप्रैल 2026

आवेदन फॉर्म में करेक्शन: 16 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026

एडमिट जारी जारी होने की तिथि: 8 मई 2026 (संभावित)

परीक्षा की संभावित तिथि: 17 मई 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क की डिटेल्स

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा:

सामान्य/ओबीसी/ईबीसी श्रेणी: 750 रुपये

एससी/एसटी (SC/ST) श्रेणी: 100 रुपये

दिव्यांग श्रेणी: 430 रुपये

कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता और आयु सीमा)

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। जो छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, मैकेनिक मोटर वाहन और मैकेनिक ट्रैक्टर ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

रजिस्ट्रेशन (स्टेप-1): आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं और 'ITICAT-2026' पोर्टल पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

व्यक्तिगत जानकारी (स्टेप-2): लॉगिन करने के बाद अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम और पता भरें।

फोटो और सिग्नेचर (स्टेप-3): निर्धारित साइज में अपनी रंगीन फोटो और हिंदी/अंग्रेजी के सिग्नेचर अपलोड करें।

शैक्षणिक विवरण (स्टेप-4): अपनी 10वीं कक्षा के अंकों और स्कूल की जानकारी दर्ज करें।

प्रीव्यू (स्टेप-5): फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

शुल्क भुगतान (स्टेप-6): नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करें।

प्रिंटआउट (स्टेप-7): अंत में भरे हुए फॉर्म (पार्ट A और पार्ट B) को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

ITICAT 2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा और पसंदीदा ट्रेड व कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन के दौरान अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सक्रिय रखें, क्योंकि बोर्ड द्वारा भविष्य के सभी कॉन्टेक्ट इसी माध्यम से किए जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।