BCECE : बीसीईसीई के दाखिले को आवेदन शुरू, JEE Main से BTech सीटें न भरने पर लिया जाएगा इसका स्कोर
बीसीईसीई के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित स्नातक इंजीनियरिंग कोर्स, विशेष रूप से डेयरी प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने वर्ष 2026 के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई तक है। परीक्षा 30 मई को चार पालियों में और 31 मई को एक पाली में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित स्नातक इंजीनियरिंग कोर्स, विशेष रूप से डेयरी प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन मुख्यतः संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मुख्य) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद रिक्त सीटों को बीसीईसीई के भौतिकी, रसायन एवं गणित समूह के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
कृषि धारा के अंतर्गत बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा। इसमें आधी सीटें भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान तथा शेष सीटें कृषि आधारित विभिन्न समूहों के अभ्यर्थियों के बीच विभाजित की जाएंगी। वहीं, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के मत्स्य विज्ञान एवं कुक्कुट उत्पादन पाठ्यक्रमों में नामांकन भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान समूह के आधार पर होगा। फार्मेसी धारा के अंतर्गत राज्य के मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थानों में औषधि निर्माण से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। चिकित्सा धारा में फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थियेटर प्रौद्योगिकी, रेडियो इमेजिंग प्रौद्योगिकी, एनेस्थीसिया तथा अन्य सहायक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया भी इसी परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी।
इंजीनियरिंग कॉलेजों में कहां कितनी सीटें
राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13,675 सीटें हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में 120 सीटें उपलब्ध हैं। बीफार्मा में 200 सीटें, फिजियोथेरेपी में 40 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में 20 सीटें, बैचलर ऑफ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी में 20 सीटें, बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी में 20 सीटें और बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में 20 सीटें हैं। नौ सरकारी संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 540 सीटें हैं, जबकि 82 निजी संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 6,360 सीटें उपलब्ध हैं। स्नातक डेयरी में 40 सीटें, मत्स्य विज्ञान में 40 सीटें, कृषि उद्यान विज्ञान में 425 सीटें, बीएससी हॉर्टिकल्चर में 42 सीटें, फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंटल साइंस में 50 सीटें, बायोटेक में 30 सीटें और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 30 सीटों पर नामांकन होगा। इनमें 50 प्रतिशत सीटें बीसीएमबी के विद्यार्थियों के लिए और शेष 50 प्रतिशत सीटें सीबीए, पीसीए, एमबीए और एमसीए वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


