बाड़मेर से सीकर पढ़ने गई लड़की का कमाल, राजस्थान बोर्ड 12वीं में आए 500 में से 499 अंक, पिता ग्राम सेवक
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में तीन विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए जिसमें से दिव्या भी एक हैं। सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता पाई।

बाड़मेर से सीकर पढ़ने गई छात्रा दिव्या भादू ने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में राज्य भर में टॉप किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में तीन विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए जिसमें से दिव्या भी एक हैं। सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता पाई। दिव्या मूल रूप से बाड़मेर जिले के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत हैं।
दिव्या पिछले दो वर्षों से स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और रोजाना 4 से 5 घंटे अतिरिक्त अध्ययन करती थीं। छुट्टियों में भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी, जिससे उनकी सफलता की नींव मजबूत हुई। पीसीबी छात्रा दिव्या अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनका सपना आगे चलकर आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है।
अपनी सफलता पर दिव्या ने कहा, 'स्कूल के टाइम के अलावा हॉस्टल में भी 6-7 घंटे पढ़ा करती थी। हॉस्टल में रात 10.30 बजे तक पढ़ाई होती थी फिर सो जाया करते थे। 11वीं में अच्छे से पढ़ाई की थी। 12वीं की पढ़ाई से ज्यादा 11वीं की पढ़ाई मुश्किल होती है। स्कूल के टीचरों ने पूरा साथ दिया। वे हमेशा मुश्किलों में साथ खड़े रहे।'
साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स टॉपर कौन
- साइंस में 5 विद्यार्थियों दीपिका रानी, सोनू मेहरा, दिव्या भादू, निकिता, रिशिता ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल संयुक्त टॉपर ने टॉप किया है। इन सभी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए।
- आट्र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट नव्या मीणा, नैंसी चौधरी और नरपत को 99.60 प्रतिशत अंक मिले।
- कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर वर्षा रानी ने टॉप किया।
टैक्सी चालक की पुत्री ने बारहवीं में प्राप्त किये 99 प्रतिशत अंक
राजस्थान में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में भरतपुर जिले के एक टैक्सी चालक की पुत्री ने बिना किसी संसाधन के कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी में कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली भरतपुर जिले के नगला मनका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा राजकुमारी के पिता जयपुर में टैक्सी चलाते हैं। छात्रा राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन पढ़े इतने अंक हासिल किए हैं, जबकि उनके गांव में ट्यूशन की कोई सुविधा नहीं है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


