
BARC में बनिए साइंटिफिक ऑफिसर, इंजीनियरों के लिए बढ़िया मौका, मिलेगी शानदार सैलरी
BARC साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 में OCES और DGFS स्कीम के तहत आवेदन का मौका है। योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि की पूरी जानकारी यहां जानिए।
BARC Scientific Officer Recruitment 2026 : देश के सबसे प्रतिष्ठित शोध संस्थान BARC में वैज्ञानिक बनने का शानदार मौका है। इसके साथ अच्छी सैलरी, पावरफुल ट्रेनिंग और राष्ट्र सेवा से जुड़ने का मौका मिलेगा। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती OCES-2026 और DGFS-2026 स्कीम के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से योग्य इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और साइंस पोस्टग्रेजुएट्स को परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) में काम करने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BARC की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका मानी जा रही है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पहले कठोर और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें ग्रुप-ए गजटेड ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
BARC Scientific Officer Recruitment 2026 : OCES और DGFS स्कीम क्या है?
OCES यानी ओरिएंटेशन कोर्स फॉर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स एंड साइंस पोस्टग्रेजुएट्स एक साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस दौरान उम्मीदवारों को BARC और अन्य DAE यूनिट्स में वैज्ञानिक कार्यों के लिए तैयार किया जाता है। DGFS यानी DAE ग्रेजुएट फेलोशिप स्कीम दो साल की होती है, जिसमें उम्मीदवार किसी चयनित संस्थान से M.Tech करते हैं। इस दौरान उनकी फीस DAE द्वारा दी जाती है और उन्हें फेलोशिप भी मिलती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति DAE की विभिन्न इकाइयों में की जाती है।
BARC Scientific Officer Recruitment 2026 : क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.E/B.Tech/B.Sc (Engineering) या M.Sc/Integrated M.Sc की डिग्री होना जरूरी है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 26 वर्ष , ओबीसी के लिए 29 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 31 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।
BARC Scientific Officer Recruitment 2026 : क्या मिलेगी सैलरी और स्टाइपेंड
BARC साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक सैलरी है। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 74,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति होने पर लेवल-10 पे मैट्रिक्स के तहत कुल मासिक वेतन लगभग 1,35,000 रुपये तक हो सकता है, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते शामिल हैं।
BARC Scientific Officer Recruitment 2026 : क्या है चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा या GATE स्कोर के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
BARC Scientific Officer Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को BARC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। सभी जरूरी दस्तावेज सही जानकारी के साथ अपलोड करने होंगे। कुल मिलाकर, BARC साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो देश के परमाणु और वैज्ञानिक मिशन का हिस्सा बनना चाहते हैं। सम्मानजनक पद, शानदार सैलरी और रिसर्च से जुड़ा करियर इसे खास बनाता है।





