Hindi Newsकरियर न्यूज़Bank of Maharashtra Generalist Officer Recruitment 2025 for 500 posts ends soon apply now jobs
Bank Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जर्नलिस्ट के 500 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, फौरन करें अप्लाई

Bank Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जर्नलिस्ट के 500 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, फौरन करें अप्लाई

संक्षेप:

Bank of Maharashtra Generalist Officer Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जर्नलिस्ट पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन प्रकिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया जर्नलिस्ट ऑफिसर स्केल-II के कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Aug 27, 2025 06:49 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bank of Maharashtra Officers Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी जॉब अपडेट है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जर्नलिस्ट पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन प्रकिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया जर्नलिस्ट ऑफिसर स्केल-II के कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शरू हुई थी। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 तय की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शैक्षणिक योग्यता-

भारत सरकार या उसके रेगुलेटरी बॉडिज द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सभी सेमेस्टर / वर्षों के कुल योग में न्यूनतम 60% अंकों (एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री / इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री या चार्टर्ड एकाउंटेंट होना जरूरी है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

वेतनमान: स्केल II 64820-2340/1-67160-2680/10-93960 रुपये

ये भी पढ़ें:पावरग्रिड कॉर्पोरेशन में निकली 1543 पदों पर भर्ती, ग्रैजुएट करें फौरन अप्लाई
ये भी पढ़ें:रेलवे में 3518 अप्रेंटिस पदों पर निकली नौकरी, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

आवेदन शुल्क -

1. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1180 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

2. एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 118 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।