Hindi Newsकरियर न्यूज़Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 for 514 posts ends today, apply online banking jobs
Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 514 क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, फौरन करें अप्लाई

Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 514 क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, फौरन करें अप्लाई

संक्षेप:

Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की ओर से क्रेडिट ऑफिसर' के  पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक कुल 514 रिक्त पदों को भरने जा रहा है।

Jan 05, 2026 08:18 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक जॉब अपडेट है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की ओर से आज 5 जनवरी 2026 को 'क्रेडिट ऑफिसर' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक अपने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत कुल 514 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। यह भर्ती विशेष रूप से अनुभवी पेशेवरों के लिए है जो बैंक के क्रेडिट ऑपरेशन्स और रिस्क मैनेजमेंट विभाग को मजबूती प्रदान करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पदों की डिटेल्स

बैंक ने इन 514 पदों को मैनेजमेंट के तीन अलग-अलग स्तरों में विभाजित किया है। सबसे ज्यादा भर्तियां मिड-लेवल यानी मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II) के लिए हैं, जहां 418 पद खाली हैं। इसके अलावा मिड-सीनियर लेवल (MMGS-III) के लिए 60 पद और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV (SMGS-IV) के लिए 36 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन सभी पदों पर भारत सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता-

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। सीए (CA), सीएफए (CFA), आईसीडब्ल्यूए (ICWA) या बैंकिंग और फाइनेंस में एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा-

1 नवंबर 2025 तक MMGS-II के लिए उम्र 25 से 35 वर्ष, MMGS-III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS-IV के लिए 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुभव के मामले में, MMGS-II पद के लिए कम से कम 3 साल का अधिकारी अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 2 साल क्रेडिट क्षेत्र में हों। उच्च पदों के लिए 5 से 8 साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।

आवेदन प्रक्रिया-

इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान पूरा कर लें।

चयन प्रक्रिया-

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित होगी। ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रोफेशनल नॉलेज, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की जांच की जाएगी। परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह भर्ती उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग सेक्टर के साथ जुड़कर अपने करियर को एक नई ऊंचाई देना चाहते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।