Hindi Newsकरियर न्यूज़Bank of India apprentice recruitment 2025 for 400 vacancies know eligibility age limit naukri
Bank of India Apprenticeship Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में निकली 400 अप्रेंटिस पदों पर नौकरी, कल से करें अप्लाई

Bank of India Apprenticeship Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में निकली 400 अप्रेंटिस पदों पर नौकरी, कल से करें अप्लाई

संक्षेप:

Bank of India Apprenticeship Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 400 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया कल 25 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों को हर महीने 13,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

Dec 24, 2025 05:58 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bank of India Apprenticeship Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया कल 25 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in या फिर nats.education.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,00 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योग्यता-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

2. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।।

5. उम्मीदवारों ने 1 अप्रैल 2021 से 1 दिसंबर 2025 के बीच ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।

ट्रेनिंग समयावधि और स्टाईपेंड-

उम्मीदवारों की ट्रेनिंग की समयावधि 12 महीने या 1 साल की होगी। उम्मीदवारों को हर महीने 13,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम के द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

BOI Apprentice Recruitment 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।