Hindi Newsकरियर न्यूज़bank of baroda apprentice recruitment 2025 last date apply online for 2700 vacancies fee details category wise
बैंक ऑफ बड़ौदा 2700+ पदों पर आज बंद कर रहा आवेदन, न चूकें मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा 2700+ पदों पर आज बंद कर रहा आवेदन, न चूकें मौका

संक्षेप:

bank of baroda recruitment 2025 : बैंक ऑफ बड़ौदा की अपरेंटिस भर्ती युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में करियर की शानदार शुरुआत का मौका देती है। आवेदन की अंतिम तारीख आज खत्म हो रही है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

Dec 01, 2025 05:53 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bank of baroda recruitment 2025 : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपरेंटिस पदों पर 2700 रिक्तियों को भरने के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 1 दिसंबर 2025 को बंद कर देगा। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। बैंक ने आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में रखा है, जिसे bankofbaroda.bank.in और BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल पोर्टल bfsissc.com के जरिए पूरा किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में अपरेंटिस पदों पर युवाओं को अवसर प्रदान करेगी। बैंक का कहना है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि वे समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट कर दें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

bank of baroda recruitment 2025 : कहां से भरना है आवेदन?

आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से नहीं, बल्कि सीधे BFSI SSC पोर्टल (bfsissc.com) के माध्यम से किया जाएगा। वहां पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

bank of baroda recruitment 2025 : आवेदन कैसे करें?

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1. BFSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bfsissc.com

2. होमपेज पर Apprentice लिंक पर क्लिक करें

3. आवश्यक विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें

4. अब आवेदन फॉर्म भरें

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें

6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

7. भविष्य के लिए प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें

bank of baroda recruitment 2025 : क्वालिफिकेशन व मेरिट लिस्ट

बैंक ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को कुल अंकों में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी। अंतिम मेरिट लिस्ट राज्य और श्रेणी के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज अलग अलग रखा गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित है। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क पूरी तरह माफ है। यह शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा किया जाएगा।

bank of baroda recruitment 2025 : क्यों जरूरी है समय से पहले आवेदन?

बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ और सर्वर स्लो होने जैसी परेशानियों से बचने के लिए फॉर्म तुरंत भर दें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और भारी ट्रैफिक की स्थिति में पोर्टल प्रभावित हो सकता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।