
Bank of Baroda Recruitment 2025: ग्रैजुएट अभी करें बैंक ऑफ बड़ौदा के 2700 अप्रेंटिस पदों के लिए अप्लाई, लास्ट डेट कल
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कल 1 दिसंबर 2025 को 2700 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा।
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी जॉब अपडेट है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कल 1 दिसंबर 2025 को 2700 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2700 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि कल 1 दिसंबर, 2025 है। इसलिए, समय रहते जल्द से जल्द अपनी योग्यता को चेक करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
योग्यता-
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
2. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
4. राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों की स्नातक की तारीख कट-ऑफ तिथि (01.02.2025) से पहले 4 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
ट्रेनिंग समयावधि और स्टाईपेंड-
उम्मीदवारों की ट्रेनिंग की समयावधि 12 महीने होगी। उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम के द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उन्हें 60 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।
5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





