
BAMS: संस्कृत से पढ़े भी बन सकेंगे आयुर्वेद डॉक्टर, 10वीं पास NEET जैसी परीक्षा देकर करेंगे साढ़े 7 साल का बीएएमएस कोर्स
अब संस्कृत भाषा से पढ़ाई करने वाले लोग भी डॉक्टर बन सकेंगे। सीएसयू नई दिल्ली आयुर्वेद गुरुकुलम शुरू करने जा रहा है। 10वीं पास नीट यूजी जैसा एंट्रेंस देकर साढ़े 7 वर्षीय बीएएमएस कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।
अब संस्कृत भाषा से पढ़ाई करने वाले लोग भी डॉक्टर बन सकेंगे। इसके तहत केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू) नई दिल्ली आयुर्वेद गुरुकुलम शुरू करने जा रहा है। अगर दूसरे संस्थान या विश्वविद्यालय आयुर्वेद गुरुकुलम शुरू करना चाहते हैं तो यह विश्वविद्यालय संबद्धता प्रदान करेगा। इसके लिए पोर्टल शुरू कर दिया गया है। संस्थान के कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेड़ी ने बताया कि आयुर्वेद गुरुकुल को नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) के प्री आयुर्वेद प्रोग्राम (बीएएमएस फ्रेमवर्क) के तहत बनाया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय नियामक ढांचे के भीतर आयुर्वेद शिक्षा की पारंपरिक गुरुकुल प्रणाली को फिर से मजबूत करना तथा संस्कृत आधारित आयुर्वेद शिक्षा को संगठित बनाना है।
वरखेड़ी ने बताया कि इसकी प्रवेश परीक्षा सीएसयू लेगा और यह परीक्षा नीट के समकक्ष वाली होगी। छात्रों को वेद में आयुर्वेद की दी हुई जानकारी पढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय का पहला कैंपस नासिक में खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
10वीं के बाद मिलेगा दाखिला
कुलपति वरखेड़ी ने बताया कि इस कोर्स में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें संस्कृत पृष्ठभूमि के छात्र दाखिला ले सकेंगे। यह पूरा कोर्स साढ़े सात वर्ष का होगा। इसमें 10वीं के बाद दाखिला मिल सकेगा। इसमें दो वर्ष का प्री आयुर्वेद कार्यक्रम भी होगा। इसके बाद साढ़े चार साल बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की पढ़ाई तथा एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप होगी। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय सह प्रवेश परीक्षा के समकक्ष नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट फॉर प्री आयुर्वेद-प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। जिसमें छात्रों को चिकित्सा शिक्षा के समान अवसर प्राप्त होंगे। शुरू में एक संस्थान के लिए 50 सीटें आवंटित की जाएंगी लेकिन संरचना और संसाधन के बाद इसे बढ़ाकर 120 तक किया जा सकता है। इसमें अभ्यर्थी के लिए दाखिला की अवधि 15 वर्ष है। इसकी प्रवेश परीक्षा में 50 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस कोर्स में दाखिला के लिए क्या हैं मानक -प्रासंगिक भारतीय शास्त्रों और संस्कृत भाषा में निहित आयुर्वेद को सीखने और समझने के लिए छात्र को तैयार रहना होगा।
देश में 14 कैंपस
संस्थान के कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेड़ी ने बताया अब संस्कृत के छात्र भी बीएएमएस कर आयुर्वेद डॉक्टर बन सकेंगे। यह एमबीबीएस ( MBBS ) की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी ( NEET UG ) के समकक्ष एक अलग प्रणाली होगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं है दर्शन है। छात्रों को वेद में आयुर्वेद की दी हुई जानकारी पढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारे 14 कैंपस देश में हैं और जल्द ही और बनने वाले हैं। विश्वविद्यालय का पहला कैंपस हम लोग नासिक में खोलने की तैयारी कर रहे हैं। यही नहीं यदि कोई संस्थान संबंधित मानक पूरा करता है तो वह हमें संबद्धता पोर्टल पर उसके लिए आवेदन कर सकता है।
छात्र को अपने शास्त्रीय स्रोतों से प्रमाणिक रूप से आयुर्वेद का अध्ययन करने और अंतत: एक समग्र चिकित्सक बनने के लिए तैयार रहना होगा। -शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में गुरु और शिष्य के बीच अनौपचारिक बातचीत की सुविधा प्रदान करना।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




