Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University : बीआरएबीयू में छात्राओं को नहीं देनी होगी फीस, स्नातक और पीजी की पढ़ाई फ्री

Feb 12, 2026 10:46 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फपुर ( बीआरएबीयू ) में छात्राओं की फीस माफ कर दी गई है। विवि प्रशासन ने यह फैसला राज्य सरकार के वर्ष 2015 में लिए गए संकल्प के निर्देश के आलोक में लिया है।

Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University : बीआरएबीयू में छात्राओं को नहीं देनी होगी फीस, स्नातक और पीजी की पढ़ाई फ्री

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फपुर ( बीआरएबीयू ) में छात्राओं की फीस माफ कर दी गई है। विवि प्रशासन की ओर से बुधवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की गई है। विवि प्रशासन ने यह फैसला राज्य सरकार के वर्ष 2015 में लिए गए संकल्प के निर्देश के आलोक में लिया है।छात्राओं के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजति के छात्रों को भी फीस नहीं देनी पड़ेगी। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के संकल्प के आधार पर यह फैसला लिया गया है। बीआरएबीयू में स्नातक की पढ़ाई करने में लगभग 20 हजार और पीजी की पढ़ाई करने में पांच से छह हजार रुपये फीस देनी पड़ती है। विवि का यह फैसला सिर्फ सामान्य पाठ्यक्रम के लिए है, वोकेशनल कोर्स में यह लागू नहीं होगा।

बीआरएबीयू से कॉपी जांच के भुगतान की फाइलें गायब

बीआरएबीयू से कॉपी जांच के भुगतान की फाइलें गायब हो गई हैं। इन फाइलों में शिक्षकों का लाखों का बिल है, जिसका भुगतान होना बाकी है। स्नातक और पीजी परीक्षा की कॉपियों की जांच के बाद शिक्षकों ने अपना बिल जमा किया था।

सूत्रों का कहना है कि जिस कर्मचारी को यह बिल दिया गया था, उसने कहा है कि उसके पास कोई फाइल नहीं है। अकाउंट शाखा का कहना है कि फाइल उसी कर्मचारी को दी गई है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि दोषी को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। सूत्रों ने बताया कि शिक्षकों के बिल भुगतान की फाइल के अलावा पेंशन की भी कई फाइलें नहीं मिल रहीं हैं। इस बारे में विवि के वरिष्ठ अधिकरियों को जानकारी दे दी गई है। उधर, कॉपी मूल्यांकन का बिल भुगतान नहीं होने से कई शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने बताया कि पिछले दिनों भुगतान के लिए विवि प्रशासन को लिखा भी गया था, लेकिन अबतक भुगतान नहीं हुआ है। विवि प्रशासन ने दिसंबर में संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों के बकाये बिल का भुगतान किया, लेकिन अंगीभूत कॉलेज के शिक्षकों का भुगतान बकाया है। सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन की फाइल नहीं मिल रही है, उन्हें अनुमान पर राशि दी जा रही है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board 10th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।