UPSC: बीटेक या बीए? यूपीएससी क्रैक कर IAS बनने के लिए कौन-सी डिग्री है बेस्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Best Degree For UPSC: UPSC के लिए वैसे तो किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री मान्य है, लेकिन हर कोई यह जानना चाहता है कि बीए, बीटेक, बी.कॉम या बीएससी में कौन-सी डिग्री IAS बनने के लिए बेस्ट है? 

UPSC: बीटेक या बीए? यूपीएससी क्रैक कर IAS बनने के लिए कौन-सी डिग्री है बेस्ट

Best Degree to become an IAS Officer: देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बनना हर साल लाखों युवाओं का सपना होता है। लेकिन इस सफर की शुरुआत में कक्षा 12वीं पास करने के बाद छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल हमेशा घूमता है कि "IAS ऑफिसर बनने के लिए कौन सी ग्रेजुएशन डिग्री सबसे अच्छी है?"

इस उलझन को दूर करने के लिए आपको यूपीएसई के नियमों और पिछले सालों के टॉपर्स के ट्रेंड्स को समझना होगा, यूपीएससी परीक्षा पास करने का राज किसी खास डिग्री में नहीं, बल्कि आपकी तैयारी की स्ट्रैटिजी में छिपा है।

UPSC की न्यूनतम योग्यता: किसी भी विषय में सिर्फ एक डिग्री

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में बैठने के लिए किसी विशेष विषय या स्ट्रीम की अनिवार्यता नहीं है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल या लॉ) में केवल एक बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसका मतलब है कि डिग्री चाहे कोई भी हो, परीक्षा में बैठने के लिए सभी को समान अवसर मिलता है।

क्यों 'बैचलर ऑफ आर्ट्स' (BA) को माना जाता है सबसे मददगार?

एक्सपर्ट के अनुसार, यदि केवल यूपीएससी सिलेबस के साथ तालमेल की बात की जाए, तो बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) यानी ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की डिग्रियों को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि बीए का सिलेबस सीधे तौर पर यूपीएससी के जनरल स्टडीज (GS) पेपर्स से मेल खाता है।

इतिहास, भूगोल और समाजशास्त्र विषय मुख्य परीक्षा के जनरल स्टडीज पेपर-1 (GS-1) का एक बड़ा हिस्सा कवर करते हैं। राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विषय जनरल स्टडीज पेपर-2 (GS-2) और एथिक्स (GS-4) के लिए एक मजबूत आधार तैयार करते हैं। अर्थशास्त्र विषय प्रारंभिक परीक्षा के साथ-साथ मुख्य परीक्षा के GS-3 पेपर का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि छात्रों को कॉलेज के दौरान ही उन विषयों की बुनियादी समझ मिल जाती है, जिन्हें अन्य स्ट्रीम के छात्रों को बिल्कुल शुरुआत से पढ़ना पड़ता है। साथ ही, मुख्य परीक्षा के लिए एक बेहतरीन ‘ऑप्शनल सब्जेक्ट’ चुनने में भी इससे बड़ी मदद मिलती है।

इंजीनियरिंग और अन्य स्ट्रीम्स का भी बढ़ रहा है दबदबा

भले ही बीए कोर्स का सिलेबस यूपीएससी से मेल खाता हो, लेकिन पिछले कुछ सालों के नतीजों ने एक नया ट्रेंड दिखाया है। वर्तमान में बी.टेक (B.Tech) यानी इंजीनियरिंग और मेडिकल बैकग्राउंड के छात्र भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर रहे हैं और लगातार टॉपर्स की लिस्ट में जगह बना रहे हैं।

आदित्य श्रीवास्तव (टॉपर 2023): इन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।

इशिता किशोर (टॉपर 2022): इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) की पढ़ाई की।

श्रुति शर्मा (टॉपर 2021): सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास (BA) में स्नातक थीं।

शुभम कुमार (टॉपर 2020) और कनिष्क कटारिया (टॉपर 2018): दोनों ने आईआईटी बॉम्बे से सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की थी।

इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों की एनालिटिकल एबिलिटी और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स बहुत मजबूत होती हैं, जो उन्हें सीसैट (CSAT) पेपर और मुख्य परीक्षा के उत्तर लेखन में काफी मदद पहुंचाती हैं।

किस डिग्री को चुनें?'

एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसी कोई भी "एक जादुई डिग्री" नहीं है जो आपको आईएएस ऑफिसर बना दे। सबसे सही स्ट्रैटिजी यह है कि आप उस विषय में ग्रेजुएशन करें जिसमें आपकी सच्ची रुचि हो। यदि आप आर्ट्स के विषयों को पसंद करते हैं, तो बीए चुनें। यदि आप एक सुरक्षित बैकअप करियर विकल्प चाहते हैं, तो बीएससी, इंजीनियरिंग, लॉ या कॉमर्स चुन सकते हैं। आपकी सफलता इस बात से तय होगी कि आप ग्रेजुएशन के दौरान कितनी निरंतरता, अनुशासन और लगन के साथ करेंट अफेयर्स और बेसिक कॉन्सेप्ट को मजबूत करते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।