BA : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया नया मेरिट फॉर्मूला, जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट बगैर भी बीए में दाखिला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए प्रवेश 2026 के लिए मेरिट निर्धारण का नया फॉर्मूला जारी कर दिया है। अब जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) नहीं देने वाले अभ्यर्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए प्रवेश 2026 के लिए मेरिट निर्धारण का नया फॉर्मूला जारी कर दिया है। अब जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) नहीं देने वाले अभ्यर्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को जीएटी वाले खंड में शून्य अंक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार अंतिम मेरिट भाषा, डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। भाषा अनुभाग में हिंदी और अंग्रेजी में से जिस विषय में अधिक अंक होंगे, वही मेरिट में शामिल किए जाएंगे। वहीं डोमेन में निर्धारित विषयों में से सर्वाधिक अंक वाले विषय का स्कोर जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय ने बीए प्रवेश के लिए डोमेन विषयों की संख्या 18 से बढ़ाकर 23 कर दी है। इनमें से किसी एक विषय का होना अनिवार्य होगा। बीए प्रवेश के लिए निर्धारित 23 डोमेन विषयों में से (अकाउंटेंसी, कृषि, मानवशास्त्र, जीवविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, रसायन विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, उद्यमिता, भूगोल, भूविज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, जनसंचार, गणित, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र आदि) हैं।
पहले तीन खंडों के अंकों से ही तैयार होती थी मेरिट
बीए प्रवेश में पहले भी भाषा, एक डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (पूर्व में जनरल टेस्ट) के अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की जाती थी। अब विश्वविद्यालय ने इसे और स्पष्ट करते हुए बताया है कि भाषा में हिंदी और अंग्रेजी में से अधिक अंक वाले विषय तथा डोमेन में सर्वाधिक अंक वाले विषय को मेरिट में शामिल किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी ने जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट नहीं दिया है तो उस खंड में शून्य अंक जोड़कर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।
केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड काउंसिलिंग 20 से
प्रयागराज। केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20, 21 और 22 जुलाई को होगी। प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी की काउंसिलिंग नहीं की जाएगी। विस्तृत सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर उपलब्ध करा दी गई है।
ईश्वर शरण के बीवोक में फूड प्रोसेसिंग में प्रवेश शुरू
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के बीवोक विभाग में बीवोक फूड प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विभाग में उपस्थित होकर ऑफलाइन काउंसिलिंग करा सकते हैं। प्रवेश इंटरमीडिएट के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। प्रति सेमेस्टर 15 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। हाईस्कूल, इंटर, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र और चार फोटो अनिवार्य होंगे। सीयूईटी में शामिल न हुए अभ्यर्थी भी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


