BTech : एनआईटी पटना में 43 सीटें बढ़ीं, बीटेक + एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

एनआईटी पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक और डुअल डिग्री कार्यक्रमों की कुल सीटें बढ़ाकर 1023 कर दी गई हैं, जिससे बिहार के छात्रों को होम स्टेट कोटे के तहत बड़ा लाभ मिलेगा।

BTech : एनआईटी पटना में 43 सीटें बढ़ीं, बीटेक + एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला होगा। इस वर्ष संस्थान में कुल 1023 सीटों पर दाखिला होगा, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 980 थी। यानी इस बार संस्थान में 43 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। इसका सबसे अधिक लाभ बिहार के विद्यार्थियों को मिलेगा, क्योंकि एनआईटी पटना में होम स्टेट कोटे के तहत करीब 50 प्रतिशत सीटें बिहार के छात्रों के लिए आरक्षित रहती हैं।

बीटेक+एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं

एनआईटी पटना ने इस बार तीन प्रमुख पांच वर्षीय डुअल डिग्री (बीटेक+एमटेक) कार्यक्रमों में सीटों की संख्या दोगुनी से अधिक कर दी है। मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी, केमिकल टेक्नोलॉजी व मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में सीटें 12 से बढ़ाकर 25 कर दी गई हैं। इस प्रकार प्रत्येक पाठ्यक्रम में 13 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं और तीनों कोर्सों में कुल 39 सीटों का इजाफा हुआ है। संस्थान के एकेडमिक डीन प्रो. एमपी सिंह ने बताया कि मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी एआई, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती मांग वाला पाठ्यक्रम है।

केमिकल टेक्नोलॉजी और मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग का महत्व सेमीकंडक्टर निर्माण, ऊर्जा प्रौद्योगिकी, रक्षा उत्पादन और उन्नत विनिर्माण उद्योगों में लगातार बढ़ रहा है। संस्थान का साइबर सिक्योरिटी से संबंधित पांच वर्षीय डुअल डिग्री कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के लिए बेहतर है। इस कोर्स में छात्र बीटेक के साथ एमटेक की डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।

जोसा (JOSAA )काउंसलिंग के तहत कुल BTech की 4470 सीटें बढ़ीं

जोसा सीट मैट्रिक्स के मुताबिक इस वर्ष आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (GFTIs) समेत 138 संस्थानों में बीटेक की 67323 सीटों दाखिला होगा। पिछले साल की तुलना में इस बाहर सीटों की कुल संख्या में 4,470 की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड स्कोर के ज़रिए आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई में दाखिले चाह रहे उम्मीदवारों के पास अधिक मौके रहेंगे। इसके अलावा इस साल देश का प्रतिष्ठित साइंस इंस्टीट्यूट आईआईएससी बैंगलोर भी चार बीटेक कोर्स के साथ JoSAA काउंसलिंग में शामिल हो गया है। आईआईएससी भी अपने चार बीटेक कोर्स के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर के जरिए दाखिले ले रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।