Hindi Newsकरियर न्यूज़AYUSH NEET UG counselling 2025 round 2 registration closes today at aaccc.gov.in direct apply link here
AYUSH NEET UG counselling 2025: आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, अभी करें अप्लाई

AYUSH NEET UG counselling 2025: आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, अभी करें अप्लाई

संक्षेप:

AYUSH NEET UG counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की ओर से आज 22 सितंबर 2025 दोपहर 2 बजे नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

Mon, 22 Sep 2025 10:13 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AYUSH NEET UG counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की ओर से आज 22 सितंबर 2025 दोपहर 2 बजे नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी फौरन आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। उम्मीदवारों के लिए आज शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन विंडो फीस जमा करने के लिए खुली रहेगी। उम्मीदवार अपनी चाॅइस लॉक आज दोपहर 2 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कमेटी की ओर से 25 सितंबर, 2025 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को जारी किया जाएगा। जिन भी कैंडिडेट को राउंड 2 में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 के बीच आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों की डिटेल्स का वेरिफिकेशन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

AYUSH NEET UG counselling 2025 Direct Link

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-

1. NEET UG 2025 एडमिट कार्ड

2. कक्षा दसवीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

3. कक्षा बारहवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट

4. वैलिड आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट)

5. निवास प्रमाणपत्र

6. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर हो तो)

7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

8. NEET UG 2025 स्कोरकार्ड

आयुष NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “AYUSH NEET UG Counselling 2025 Round 2” पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बा आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा और रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

5. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा और मांगे गए जरूरी डॉक्युमेंट डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरकर सबमिट करना होगा।

7. इसके बाद आपको कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लेना है और एप्लीकेशन फॉर्म का भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।