अयोध्या राम मंदिर में निकली CEO की भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, क्या है सैलरी, कैसे और कहां करें एप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या के राम मंदिर में सीईओ के पद पर भर्ती निकाली गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की तरफ से इसका विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। साथ ही इस पद के लिए जरूरी योग्यता और वरीयता भी साफ कर दी है। वेतन-भत्ते आपसी बातचीत से तय होंगे। सीईओ के आवेदक का हिन्दू, वैष्णव और श्रीराम का भक्त होना अनिवार्य शर्त है। किसी मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई शाम 4 बजे तक ई-मेल आईडी searchcommittee.srjbt@gmail.com पर स्वीकार किए जाएंगे। यह भी साफ कर दिया है कि चयनित सीईओ ट्रस्ट के महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने अधिकृत एक्स हैंडल पर आवेदन का प्रारूप और सेवा शर्तें जारी की हैं। सीईओ की तैनाती तीन वर्ष के लिए होगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर सेवा अवधि बढ़ाई जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता क्या है

न्यूनतम योग्यता स्नातक तय की है

आवेदक को किसी बड़े संस्थान, संगठन, विभाग तथा कंपनी में प्रबंधकीय दायित्व में 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह बहुआयामी जैसे सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आईटी, सुरक्षा आदि विधि आदि में हो। किसी हिन्दू धार्मिक संस्था में प्रबंधन का अनुभव वाले को वरीयता दी जाएगी। अनुभव, कौशल और क्षमता वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा

- 50 से 70 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी क्या होगी

वेतन और सुविधाएं आपसी सहमति से तय की जाएंगी।

क्या होगा जिम्मा

योग्यता के साथ ट्रस्ट ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि सीईओ महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा। उसके निर्देशन में समय-समय पर दिए अन्य दायित्वों को भी सीईओ को ही संभालना होगा। इसके अलावा संस्था के सभी वैधानिक, प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का निष्पादन करेगा।

ये प्रमुख दस काम संभालने होंगे

1. संस्था के स्वरूप और आकार अनुसार कार्यप्रणाली विकसित करना

2. अधिकारियों, सेवकों, कर्मचारियों के शीर्षस्थ कार्यकारी का दायित्व संभालना।

3. मंदिर की मौजूदा व्वयवस्थाओं और विकास के लिए काम करना

4. नियामक और ट्रस्ट की डीड की जरूरतों को पूरा करना होगा।

5. वित्तीय व्यवहार, लेखों और सूचनाओं में पारदर्शिता-कुशलता विकसित करना

6. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय, प्रादेशिक और केंद्रीय शासन से समन्वय रखना।

7. सभी धार्मिक, पूजापाठ, उत्सव, अनुष्ठान आदि नियमित तौर पर चलाना।

8. दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा, विशिष्ट व्यक्तियों के आने पर व्यवस्था देखना।

9. संस्था और मंदिर की प्रतिष्ठा बढ़ाने, सनातन परंपराओं की स्थापना-विकास, संपत्तियों की सुरक्षा और विनिवेश

10. ट्रस्ट डीड में दर्ज उद्देश्यों के लिए योजनाएं बनाना, ट्रस्टी मंडल, महामंत्री के निर्देशन में कार्य करना।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।