Assistant Professor Vacancy : डीयू में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, UGC NET अनिवार्य नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री रॉम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये वैकेंसी कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकली हैं।

lecturer assistant professor
डीयू में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री रॉम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये वैकेंसी कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट www.srcc.edu और du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अगस्त है। ऑनलाइन आवेदन में समस्या होने पर facultyrectt@srcc.du.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अगस्त है। य

किस विभाग में कितने पद

कॉमर्स 12

इकोनॉमिक्स 03

मैथिमेटिक्स 01

कुल 16

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता

- मास्टर डिग्री : संबंधित विषय (जैसे कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स) में न्यूनतम 55% अंकों (या जहाँ ग्रेडिंग प्रणाली लागू हो, वहां पॉइंट स्केल पर इसके समकक्ष ग्रेड) के साथ किसी भारतीय या मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।

अंकों में छूट : SC, ST, OBC (NCL ) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर पर 5% की छूट दी जाएगी (अर्थात उनके लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं)।

इसके अलावा, जिन पीएचडी (PhD) धारकों ने अपनी मास्टर डिग्री 19 सितंबर 1991 से पहले पूरी कर ली थी, उन्हें भी अंकों में 5% की छूट मिलेगी।

नेट परीक्षा: शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास यूजीसी (UGC) या सीएसआईआर (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

इन्हें नेट परीक्षा से छूट :

- जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी के नियमानुसार नियमित मोड में पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री प्राप्त की है, बशर्ते उनकी थीसिस का मूल्यांकन कम से कम दो बाहरी परीक्षकों द्वारा किया गया हो, ओपन वाइवा हुआ हो, दो शोध पत्र प्रकाशित किए गए हों और दो शोध पत्र सेमिनार/कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए हों।

- जिन शैक्षणिक विषयों में नेट परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है, वहां नेट की अनिवार्यता लागू नहीं होगी।

- विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों (QS, THE, या ARWU रैंकिंग के अनुसार) से पीएचडी प्राप्त उम्मीदवारों को भी नेट से छूट प्राप्त है ।

चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग एक 100 अंकों के पैमाने पर की जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस पैमाने में ग्रेजुएशन (अधिकतम 21 अंक), पोस्ट-ग्रेजुएशन (अधिकतम 25 अंक), एम.फिल/एम.टेक/एलएलएम/एम.एड. (अधिकतम 7 अंक), पीएचडी (अधिकतम 25 अंक), नेट विद जेआरएफ (10 अंक), नेट (8 अंक) आदि के आधार पर अंक दिए जाते हैं।

सैलरी - एकेडमिक पे लेवल -10 के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के आधार पर 57,700/- रुपये प्रति माह । एवं अन्य भत्ते।

आवेदन फीस

अनारक्षित/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस - 500/- रुपये।

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला आवेदक- कोई फीस नहीं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, UGC NET अनिवार्य नहीं