Hindi Newsकरियर न्यूज़Assistant Professor Vacancy: DU Assistant Professor Recruitment for positions at Delhi University
Assistant Professor Vacancy : दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्ती

Assistant Professor Vacancy : दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्ती

संक्षेप:

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां वनस्पति विज्ञान, कॉमर्स, पंजाबी आदि विषयों में की जाएंगी।

Dec 20, 2025 11:54 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां वनस्पति विज्ञान, कॉमर्स, पंजाबी आदि विषयों में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योग्यता

●न्यूनतम 55% अंको के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री हो। नेट उत्तीर्ण हो। या पीएचडी किया हो।

वेतन : 65,000 से 85,000 रुपये।

आयु सीमा : यूजीसी के नियमानुसार।

चयन प्रक्रिया

●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●सामान्य/ओबीसी वर्ग, ईडब्लूएस के लिए 500 रुपये, एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए निशुल्क।

आवेदन प्रक्रिया

●मैत्रेयी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट (www.maitreyi.ac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर 'Notices' सेक्शन पर क्लिक करें। ●यहां पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

●अभ्यर्थी इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और योग्यता जांच लें।

●अब नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर 'https://colrec.uod.ac.in' पर क्लिक करें।

●नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन से संबंधित मांगी गई जानकारी रजिस्ट्रेशन करें। अब दिए गए निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।