Assistant Professor Vacancy : यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 और प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू होंगे। UPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर तय की है।

assistant professor vacancy 2026
असिस्टेंट प्रोफेस पदों पर भर्ती

UP Assistant Professor Recruitment 2026 : चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) के तहत उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 और प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज मंगलवार से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर तय की है। आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान आठ सितंबर तक होगा और आयोग में 15 सितंबर तक हार्डकॉपी जमा की जाएगी। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर लें और जिस विषय के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए आवेदन करें।

यह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी किया गया एक संक्षिप्त विज्ञापन है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

महत्वपूर्ण तिथियां

-विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 18.08.2026

-ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने और आवेदन सबमिट (स्वीकार) करने की अंतिम तिथि: 01.09.2026

-ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान (Fee Reconciliation) की अंतिम तिथि: 08.09.2026

-अभिलेखों (दस्तावेजों) सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि और समय: 15.09.2026 (सायं 05:00 बजे तक)

पदों और विशेषज्ञताओं की डिटेल्स

1. आचार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ०प्र० (एलोपैथी) — कुल 44 पद

इस पद के अंतर्गत निम्नलिखित विशेषज्ञताओं (Specializations) में भर्तियां की जाएंगी:

-आर्थोपेडिक्स, आफ्थेलमोलॉजी, आब्स्टेट्रिक्स एण्ड गायनाकोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी (ह्यूमन मेटाबालिज्म), इमरजेन्सी मेडिसिन, एनाटॉमी, एनेस्थीसियोलॉजी, ऑटो-राइनो-लैरिंगोलॉजी (ई०एन०टी०)।

-कम्युनिटी मेडिसिन, कार्डियक एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ट्यूबरकुलोसिस एण्ड रेस्पिरेटरी मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन (टी०बी० एण्ड चेस्ट)।

-ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी वेनेरोलॉजी एण्ड लेप्रोसी (स्किन एण्ड वी०डी०), डेन्टिस्ट्री, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स।

-फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहैबिलिटेशन (पी०एम०आर०), फिजियोलॉजी, फोरेन्सिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस, सर्जिकल आंकोलॉजी, प्लास्टिक एण्ड रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जरी/बर्न एण्ड प्लास्टिक सर्जरी।

2. सहायक आचार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ०प्र० (एलोपैथी) — कुल 1112 पद

इस पद के अंतर्गत निम्नलिखित विशेषज्ञताओं (Specializations) में भर्तियां की जाएंगी:

-आर्थोपेडिक्स, आफ्थेलमोलॉजी, आब्स्टेट्रिक्स एण्ड गायनाकोलॉजी, ए०एन०एम०ओ० कम सहायक आचार्य (ऑब्स एण्ड गायनी), एम०डब्ल्यू०ओ० कम सहायक आचार्य (ऑब्स एण्ड गायनी), एंडोक्राइन सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी (ह्यूमन मेटाबालिज्म)।

-इम्युनो हीमैटोलॉजी एण्ड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ब्लड बैंक), इमरजेन्सी मेडिसिन, एनाटॉमी, एनेस्थीसियोलॉजी, ऑटो-राइनो-लैरिंगोलॉजी (ई०एन०टी०), कम्युनिटी मेडिसिन, एपीडेमोलॉजिस्ट कम सहायक आचार्य।

-एम०ओ०एच० कम सहायक आचार्य (आर०सी०टी०सी०), एम०ओ०एम० कम सहायक आचार्य (यू०एस०टी०सी०), स्टेटिशियन कम सहायक आचार्य, कार्डियक एनेस्थीसिया, कार्डियक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियो-वैस्कुलर एण्ड थोरेसिक सर्जरी।

-जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ट्यूबरकुलोसिस एण्ड रेस्पिरेटरी मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन (टी०बी० एण्ड चेस्ट), ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी वेनेरोलॉजी एण्ड लेप्रोसी (स्किन एण्ड वी०डी०), डेन्टिस्ट्री, आर्थोडॉन्टिक्स (डेन्टिस्ट्री), मैक्सोफेशियल सर्जरी (डेन्टिस्ट्री)।

-थोरेसिक सर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, फिजिसिस्ट (न्यूक्लियर मेडिसिन), न्यूरो रेडियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, एनेस्थीसिया (न्यूरोसर्जरी), नियोनेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी।

-प्लास्टिक एण्ड रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जरी/बर्न एण्ड प्लास्टिक सर्जरी, पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, पीडियाट्रिक्स आर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी।

-पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक हिमैटोआंकोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहैबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, फोरेन्सिक मेडिसिन, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी।

-मेडिकल आंकोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, रूमेटोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस, फिजिसिस्ट (डायग्नोसिस), रेडियो-थेरेपी, फिजिसिस्ट (रेडियो-थेरेपी), सर्जिकल आंकोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, साइकिएट्री।

महत्वपूर्ण निर्देश

1. O.T.R. अनिवार्य: उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर एकल अवसरीय पंजीकरण (O.T.R. - One Time Registration) कर O.T.R. नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है।

2. विस्तृत विवरण: पात्रता (Arhata), आयु सीमा, शुल्क भुगतान और परीक्षा/चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत निर्देश दिनांक 18.08.2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

3. वेबसाइट: विस्तृत विज्ञापन देखने और आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट [https://uppsc.up.nic.in](https://uppsc.up.nic.in) पर जाएं।

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से

प्रयागराज। राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती -2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, उर्दू, वाणिज्य आदि विषय में मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्डकॉपी आयोग में 7 सितंबर तक जमा कर सकेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से