Hindi Newsकरियर न्यूज़Assam Police Constable Recruitment 2025 for 1715 vacancies, apply online 10th-12th pass sarkari naukri
Assam Police Constable Recruitment 2025: पुलिस कांस्टेबल के 1,715 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका

Assam Police Constable Recruitment 2025: पुलिस कांस्टेबल के 1,715 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका

संक्षेप:

Assam Police Constable Recruitment 2025: स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने कांस्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

Dec 16, 2025 03:09 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Assam Police Constable Recruitment 2025 Apply Online: असम पुलिस विभाग में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने कांस्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान असम पुलिस की 'आर्म्ड ब्रांच' और 'अनआर्म्ड ब्रांच' को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां कितनी हैं वैकेंसी?

इस भर्ती के तहत कुल 1,715 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें से अनआर्म्ड ब्रांच (UB) के 1,052 पद और आर्म्ड ब्रांच (AB) के 663 पद शामिल है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य शैक्षणिक और आयु संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता: अनआर्म्ड ब्रांच (UB) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है

आर्म्ड ब्रांच (AB) के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) होनी चाहिए।

Assam Police Constable Recruitment 2025 Notification Link

कैसे होगा चयन?

असम पुलिस कांस्टेबल के पदों पर चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी।

शारीरिक परीक्षण: इसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) शामिल हैं।

लिखित परीक्षा: यह ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, जिसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता (असम के विशेष संदर्भ में) और अंग्रेजी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा असमिया, बोडो, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

शैक्षणिक स्कोर: अनआर्म्ड ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए उनके 12वीं के अंकों के आधार पर वेटेज दिया जाएगा।

मौखिक परीक्षा (Viva-Voce): जहां आवश्यक हो, वहां इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा।

अंतिम मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, शैक्षणिक अंकों और इंटरव्यू में प्राप्त कुल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको slprbassam.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। आवेदन के समय फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करना न भूलें।

आवेदन करने से पहले सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।