NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 690 मार्क्स वाला टॉपर, 653 लाने वाले टॉप 10 में
Assam NEET UG Counselling 2026 के लिए MBBS-BDS प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। 690 मार्क्स लाने वाले शुभ प्रसाद ने टॉप किया है।

Assam NEET UG Rank List MBBS, BDS Admission: असम में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई), असम ने राज्य कोटा के तहत नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक 690 मार्क्स लाने वाले शुभ प्रसाद ने पहली रैंक हासिल की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 653 अंक लाने वाले छात्र टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। नीट यूजी 2026 में सफल अभ्यर्थी अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। अभ्यर्थी असम नीट यूजी काउंसलिंग 2026 से संबंधित प्रोविजनल लिस्ट डीएमई असम की आधिकारिक वेबसाइट dme.assam.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह काउंसलिंग राज्य के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
Assam NEET UG Counselling 2026: प्रोविजनल लिस्ट में ये डिटेल्स चेक करें
डीएमई असम की ओर से जारी प्रोविजनल लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं। अभ्यर्थियों को लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर जांचने के साथ-साथ निम्न विवरण भी ध्यान से मिलाने की सलाह दी गई है -
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- कैटेगरी
- जेंडर
- नीट यूजी में प्राप्त कुल अंक
- पर्सेंटाइल स्कोर
- नीट रैंक
- राज्य का नाम
यहां देखें मेरिट लिस्ट
अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोविजनल लिस्ट में दर्ज सभी जानकारियां उनके आवेदन और नीट यूजी 2026 के रिकॉर्ड के अनुसार सही हैं। किसी भी तरह की गलती होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार कराया जा सकता है।
Assam NEET Counselling 2026: कैटेगरी बदलने का मौका
डीएमई असम ने उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज की गई कैटेगरी में सुधार या बदलाव करने का अवसर भी दिया है। कैटेगरी में बदलाव के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। कैटेगरी चेंज के लिए निर्धारित फॉर्म 5 अगस्त 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट डाउनलोड करके उसे भरना होगा और संबंधित कैटेगरी का समर्थन करने वाले आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि कैटेगरी परिवर्तन का आवेदन व्यक्तिगत रूप से DME कैंपस में जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ईमेल या डाक/कूरियर के माध्यम से भेजे गए कैटेगरी परिवर्तन के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कैटेगरी सुधार के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
दूसरे राज्यों से NEET देने वाले असम के छात्रों के लिए बदला नियम
असम सरकार ने एमबीबीएस और बीडीएस एडमिशन 2026 के नियमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पहले नियमों में एक ऐसा प्रावधान था, जिसके कारण दूसरे राज्य में नीट परीक्षा देने वाले कुछ असम के स्थायी निवासियों के लिए राज्य की एडमिशन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती थी। अब इस प्रतिबंधात्मक प्रावधान को नियमों से हटा दिया गया है। इस बदलाव का लाभ उन छात्रों को मिल सकता है जो असम के स्थायी निवासी हैं, लेकिन उन्होंने नीट यूजी 2026 की परीक्षा असम के बाहर किसी अन्य राज्य में दी है। ऐसे उम्मीदवार, यदि उनके पास असम स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (पीआरसी) है, तो निर्धारित नियमों के तहत अपनी कैटेगरी में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित उम्मीदवारों को तय प्रक्रिया और समय-सीमा का पालन करना होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस संबंध में आवेदन की समय-सीमा 11 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई थी।
Assam NEET UG Counselling 2026: आगे क्या होगा?
प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के विवरण और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर राज्य कोटा की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे डीएमई असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और काउंसलिंग शेड्यूल को नियमित रूप से चेक करते रहें। साथ ही, अपने नाम, नीट रैंक, कैटेगरी और अन्य विवरणों में किसी भी संभावित गलती को समय रहते जांच लें। अभ्यर्थी डीएमई असम की आधिकारिक वेबसाइट dme.assam.gov.in पर जाकर नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की प्रोविजनल लिस्ट और संबंधित नोटिस चेक कर सकते हैं।


