sebaonline.org , Assam HSLC Result 2026 OUT Live: असम बोर्ड 10th रिजल्ट Link, मार्कशीट resultsassam.nic.in पर करें चेक

Assam SEBA HSLC Result 2026 Live Updates , sebaonline.org : असम बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

sebaonline.org , Assam HSLC Result 2026 OUT Live: असम बोर्ड 10th रिजल्ट Link, मार्कशीट resultsassam.nic.in पर करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Assam SEBA HSLC Result 2026 Live Updates , sebaonline.org : असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। असम माध्यमिक परीक्षा 2026 (Assam HSLC 2026) रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा। इस साल कुल 65.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 2,81,701 पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 1,86,468 लड़कों में से 1,26,398 पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 67.78 रहा है। वहीं 2,42,781 लड़कियों ने इस साल परीक्षा दी थी और 1,55,303 इस परीक्षा में पास हुईं हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 63.96 रह है। पिछले साल परीक्षा में कुल 4,22,737 छात्र शामिल हुए थे और और पास प्रतिशत 63.98% दर्ज किया गया था। यानी इस साल पास प्रतिशत अच्छा रहा है।

असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी तक राज्य भर के 1,046 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 4,38,565 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

पिछले वर्ष 10वीं में 63.98 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। जोरहाट के प्रज्ञा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमीशी सैकिया ने 591 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। उनके क्लासमेट अनिर्बान बरगोहाई 589 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। असम जटिया स्कूल के सप्तर्स्वा बोरदोलोई 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2026: कैसे चेक करें असम 10th रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले asseb.in, sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर जाकर SEBA Assam Board HSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4 - रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5 - डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने कंप्यूटर पर सेव कर लें।

Assam HSLC Result 2026 Live: दीमा हसाओ बना टॉपर जिला, 88.23% छात्र पास

Assam HSLC Result 2026 Live: दीमा हसाओ बना टॉपर जिला, 88.23% छात्र पास

Share

Assam Board HSLC 10th Result 2026 Live: कैसा रहा असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Assam Board HSLC 10th Result 2026 Live: असम बोर्ड ने HSLC कक्षा 10 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 65.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 2,81,701 पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 1,86,468 लड़कों में से 1,26,398 पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 67.78 रहा है। वहीं 2,42,781 लड़कियों ने इस साल परीक्षा दी थी और 1,55,303 इस परीक्षा में पास हुईं हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 63.96 रह है। पिछले साल परीक्षा में कुल 4,22,737 छात्र शामिल हुए थे और और पास प्रतिशत 63.98% दर्ज किया गया था। यानी इस साल पास प्रतिशत अच्छा रहा है।

Share

Assam Board HSLC 10th Result 2026 Live: ज्योतिर्मय दास ने किया टॉप

Assam Board HSLC 10th Result 2026 Live: इस साल असम बोर्ड परीक्षा में ज्योतिर्मय दास (jyotirmay das) ने पहली रैंक हासिल की है।

Share

SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2026 Live: कैसे चेक करें असम 10th रिजल्ट

SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2026 Live: कैसे चेक करें असम 10th रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले asseb.in, sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर जाकर SEBA Assam Board HSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4 - रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5 - डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने कंप्यूटर पर सेव कर लें।

Share

ASSEB 2026 SEBA Result 2026 Live Updates: क्या असम बोर्ड कक्षा 10 की मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा

SEBA के दिशानिर्देशों के अनुसार, केवल वे छात्र जो अधिकतम तीन विषयों में फेल होते हैं और कुल मिलाकर कम से कम 170 अंक प्राप्त करते हैं, वे ही असम बोर्ड की कक्षा 10 की मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। कंपार्टमेंट परीक्षाएं केवल थ्योरी पेपर के लिए आयोजित की जाती हैं। पिछले साल, HSLC मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षाएं 23 मई से 29 मई तक आयोजित की गई थीं, और उनके परिणाम 16 जून को घोषित किए गए थे।

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: SEBA 2026 HSLC रिजल्ट 2026 लाइव - असम बोर्ड द्वारा अपनाई गई डिवीज़न प्रणाली

असम बोर्ड डिवीज़न-आधारित ग्रेडिंग प्रणाली का उपयोग करता है। जो छात्र 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें प्रथम डिवीज़न दिया जाता है; 45 प्रतिशत से 59 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र द्वितीय डिवीज़न में आते हैं; और 30 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वालों को तृतीय डिवीज़न के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह डिवीज़न कुल अंकों के साथ मार्कशीट पर दर्शाया जाता है। किसी विशेष विषय में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 'लेटर मार्क्स' दिए जाते हैं, और कुल मिलाकर (aggregate) 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 'डिस्टिंक्शन' दिया जाता है।

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: असम बोर्ड 2026 HSLC रिजल्ट 2026 - DigiLocker पर SEBA मार्कशीट्स

असम बोर्ड HSLC कक्षा 10 की मार्कशीट्स DigiLocker से डाउनलोड की जा सकती हैं। DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in है।

Share

Assam board 2026 HSLC Result 2026 Live Updates - असम बोर्ड 2026 HSLC रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स: SEBA कक्षा 10वीं मैट्रिक रिजल्ट जारी

ASSEB ने असम बोर्ड कक्षा 10वीं मैट्रिक रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अब asseb.in, sebaonline.org, assamresult.in और result.digilocker.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट

Assam HSLC Result 2026 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट

इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट-

1.sebaonline.org

2.resultsassam.nic.in

3.asseb.in

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक होगा एक्टिवेट

Assam HSLC Result 2026 LIVE: नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिवेट कर देगा।

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: SMS और मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट

Assam HSLC Result 2026 Live: यदि इंटरनेट की सुविधा कम है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर से 'SEBA Results' ऐप या DigiLocker का उपयोग करके भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा

Assam HSLC Result 2026 Live: असम बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: पिछले साल के डिस्टिंक्शन, स्टार और लेटर मार्क्स

Assam HSLC Result 2026 Live: डिस्टिंक्शन, स्टार और लेटर मार्क्स पाने वाले छात्रों की संख्या ये है-

डिस्टिंक्शन: 5,336

स्टार: 16,517

लेटर मार्क्स: 1,68,312

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: ऑनलाइन मार्कशीट में क्या क्या होगा

Assam HSLC Result 2026 LIVE: जो ऑनलाइन मार्कशीट मिलेगी, उसमें निम्न जानकारी शामिल होगी:

छात्र का नाम

रोल नंबर

परीक्षा का नाम

बोर्ड का नाम

विषयों की सूची

प्राप्त अंक

कुल अंक

पास/फेल की स्थिति

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: फरवरी में हुई थी परीक्षा

Assam HSLC Result 2026 LIVE: असम बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल करीब 4.38 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

Share

Assam HSLC Result 2026 LIVE: आज 10.30 बजे जारी होगा रिजल्ट

Assam HSLC Result 2026 LIVE: असम 10वीं का परिणाम 2026 आज, 10 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम सुबह 10:30 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जा सकते हैं।

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: पिछले साल जोरहाट की अमिशी सइकिया ने किया था टॉप

Assam HSLC Result 2026 Live: पिछले साल जोरहाट के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थी अमीशी सैकिया ने 591 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था।

Share

असम HSLC रिजल्ट 2026 LIVE: असम बोर्ड 10वीं 2025 के श्रेणीवार नतीजे

असम HSLC रिजल्ट 2026 LIVE: असम बोर्ड 10वीं 2025 श्रेणीवार नतीजे जानें

सामान्य: 62.45%

OBC: 69.64%

MOBC: 70.78%

SC: 58.56%

ST (P): 71.32%

ST (H): 65.86%

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: बीते वर्ष असम 10वीं रिजल्ट में टॉप 3 जिले

Assam HSLC Result 2026 Live: पिछले साल के टॉप 3 जिले

सिवसागर: 85.55%

डिब्रूगढ़: 81.10%

धेमाजी: 80.64%

Share

Assam HSLC Result 2026 Live : आज असम 10th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

Assam HSLC Result 2026 Live : 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonine.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: यहां देखें पिछले 5 साल का पास प्रतिशत

Assam HSLC Result 2026 Live: यहां देखें पिछले 5 साल का पास प्रतिशत

2025 – 63.98%

2024 – 75.7%

2023 – 72.69%

2022 – 56.49%

2021 – 93.10%

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: इन वेबसाइट से रिजल्ट चेक करें

Assam HSLC Result 2026 Live: इन वेबसाइट से रिजल्ट चेक करें-

sebaonline.org

resultsassam.nic.in

Share

Assam HSLC Result 2026 Live: sebaonline.org पर मिलेगा रिजल्ट

Assam HSLC Result 2026 Live: असम SEBA मैट्रिक परिणाम डाउनलोड करने के sebaonline.org पर जाएं।

- HSLC/मैट्रिक या कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी डिटेल्स डालें। (रोल और नंबर)

- सबमिट करें और परिणाम देखें।

- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट रखें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsकरियरsebaonline.org , Assam HSLC Result 2026 OUT Live: असम बोर्ड 10th रिजल्ट Link, मार्कशीट resultsassam.nic.in पर करें चेक