Success Story: IIT दिल्ली छोड़ 19 साल के लड़के ने Microsoft में पाई जॉब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कहानी
Viral Story: एक 19 वर्षीय छात्र ने माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के लिए आईआईटी दिल्ली छोड़ दी। उनका मानना है कि डिग्री से ज्यादा हुनर मायने रखता है।

Ashish Kumar Verma Success Story: हमारे देश में आईआईटी (IIT) में दाखिला मिलना किसी सुनहरे सपने के सच होने जैसा माना जाता है। माता-पिता और छात्र सालों-साल इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी को आईआईटी दिल्ली में एडमिशन मिल जाए और वह उसे बीच में ही छोड़ दे? सुनने में यह फैसला थोड़ा अजीब और हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन 19 साल के आशीष कुमार वर्मा ने कुछ ऐसा ही अनोखा किया है। आशीष कुमार वर्मा ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए अपनी कहानी शेयर की है। आशीष ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी हासिल कर ली है।
महज 18 साल की उम्र में सबसे युवा ‘गूगल डेवलपर एक्सपर्ट’ बनें
आशीष की यह कहानी आज के छात्रों और युवाओं के लिए बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक है। आशीष ने बताया कि बचपन से ही तकनीक की दुनिया में कुछ अलग करना चाहते थे। महज 18 साल की उम्र में वे दुनिया के सबसे युवा ‘गूगल डेवलपर एक्सपर्ट’ बन चुके थे। इतना ही नहीं, उन्होंने जापान के 'साकुरा साइंस प्रोग्राम' के तहत रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम किया और अपना बनाया एक मोबाइल ऐप खुद भारत के प्रधानमंत्री को भी दिखाया था।
IIT से ड्रॉपआउट क्यों किया
आशीष ने बताया कि जब वे आईआईटी दिल्ली पहुंचे, तो उन्हें लगा कि वहां की पढ़ाई का तरीका उनके काम की रफ्तार को धीमा कर रहा है। वे थ्योरी पढ़ने के बजाय असल दुनिया में कुछ नया डेवलप करना चाहते थे। आशीष का मानना है कि आज इंटरनेट और एआई (AI) के दौर में ज्ञान हासिल करने के लिए किसी बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास सही हुनर और काम का अच्छा पोर्टफोलियो है, तो कंपनियां आपके टैलेंट की कद्र करती हैं।
माइक्रोसॉफ्ट को चुनने की वजह
आशीष सी-शार्प और टाइपस्क्रिप्ट जैसी भाषाएं बनाने वाले दिग्गजों से सीधे सीखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट का दामन थाम लिया। सके अलावा, कंपनी उन्हें नए प्रयोग करने और स्वतंत्र रूप से काम करने की पूरी आजादी देती है। सोशल मीडिया पर उनकी इस कहानी को छात्र खूब पसंद कर रहे हैं। आशीष युवाओं को यही संदेश देते हैं कि सिस्टम को दोष देने के बजाय अपने हुनर को निखारें और कुछ नया बनाने पर ध्यान दें।
डिस्क्लेमर: इस कहानी में किए गए सभी दावे और विचार संबंधित व्यक्ति के निजी अनुभव हैं। 'लाइव हिंदुस्तान' वेबसाइट सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं करती है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


