Army Agniveer Vacancy : खुशखबरी, आर्मी अग्निवीर भर्ती की आयु में मिली छूट, आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि समेत 10 बड़ी बातें
Army Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की शुरू हो गए हैं। joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा एक साल की छूट दी गई है।

Join India Army Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य युवा इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा ( Army Agniveer Age Limit ) में एक साल की छूट दी गई है। यानी अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 2 वर्ष बढ़ाकर 23 साल करने के लिए जबरदस्त आंदोलन चल रहा था। अब सरकार ने मांग कुछ हद तक मानते हुए इसमें 1 साल की छूट दी है। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। लिखित परीक्षा ( Army Agniveer Exam date ) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक होगा।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विभिन्न एआरओ ने अपने अपने अग्निवीर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की खास बातें
1. आयु सीमा में मिली छूट ( अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्मैन)
आर्मी अग्निवीर भर्ती में इन पदों के लिए 17.5 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वो इसमें आवेदन कर सकते हैं।
सोल्जर टेक्निकल (एनए/ एनए वेट) - साढ़े 17 से 23 वर्ष। जन्म 1 जुलाई 2004 ले 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो।
सिपाही फार्मा पद के लिए - 19 से 25 वर्ष। जन्म 1 जुलाई 2002 ले 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।
2. कितनी कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं
अग्निवीर कैंडिडेट अपनी योग्यता के आधार पर रेगुलर एंट्री कैटेगरी के अलावा दो अग्निवीर कैटेगरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दो ऑप्शन चाहने वाले कैंडिडेट को दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और अपनी पसंद की कैटेगरी से जुड़े दो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे। हालांकि उन्हें सिर्फ एक रिक्रूटमेंट रैली और ज्यादा फिजिकल फिटनेस टेस्ट/मेडिकल स्टैंडर्ड वाली कैटेगरी के लिए मेडिकल टेस्ट देना होगा। कैटेगरी की प्रायोरिटी कैंडिडेट को एप्लीकेशन स्टेज के दौरान ही भरनी होगी। रिक्रूटमेंट रैली पूरी होने के बाद कैंडिडेट द्वारा फाइनल ऑप्शन पर मुहर लगाई जाएगी। हालांकि मेरिट और सिलेक्शन रेगुलर एंट्री कैटेगरी सहित अलग-अलग कैटेगरी की डिफॉल्ट प्रायोरिटी के आधार पर किया जाएगा।
2. 8वीं व 10वीं ट्रेड्मैन अग्निवीर पदों के लिए ट्रेड को प्रेफरेंस देना होगा
इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि जो अभ्यर्थी 8वीं व 10वीं ट्रेड्मैन अग्निवीर पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड खुद भरने होंगे। 10वीं पास अभ्यर्थी अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकेंगे। वहीं 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2 ट्रेड का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका चयन नहीं हो पाएगा। इंडियन आर्मी ने नोटिस में कहा, 'अभ्यर्थियों को अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अन्तर्गत उनके पसंद के ट्रेड्स का विकल्प दिया जाना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेड्समैन (10 वीं पास) श्रेणी के अंतर्गत कुल 09 ट्रेड तक के विकल्प तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) श्रेणी में दो ट्रेड तक के विकल्प का चयन अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकताओं के चयन में किसी विशिष्ट ट्रेड को शामिल नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में मेरिट में होने के बावजूद उसका चयन नहीं किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर चुनी गई श्रेणी में रिक्तियों की अनुपलब्धता के कारण उसे चयन से वंचित कर दिया जाएगा।'
3. क्या है योग्यता
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)
45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी।
- जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा।
अग्निवीर टेक्निकल
- फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों (एग्रीगेट) के साथ में 12वीं पास जरूरी है।
अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल
किसी भी स्ट्रीम में कम के कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो। हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/ बुक कीपिंग में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी।
- अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर कैटेगरी के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य है।
अग्निवीर ट्रेड्समैन - 10वीं पास
- कम से कम 10वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास - कम से कम 8वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
3. अपीयरिंग व आईटीआई एवं एनआईओएस भी योग्य
जो कैंडिडेट क्लास 10वीं, क्लास 12वीं बोर्ड एग्जाम, NIOS और ITI कोर्स में शामिल हुए हैं और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, वे भी अप्लाई करने के लिए योग्य हैं, बशर्ते वे बाकी सभी जरूरी क्वालिफिकेशन पूरी करते हों। हालांकि ऐसे कैंडिडेट को तभी चुना जाएगा जब वे रिक्रूटमेंट प्रोसेस के फेज 2 के दौरान ओरिजिनल मार्कशीट दिखाएंगे।
4. कद-काठी संबंधी योग्यता
अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं व 10वीं पास के लिए - लंबाई कम से कम 170 सेमी और छाती 77 सेमी हो। 5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी हो। कुछ राज्यों में लंबाई 169 तो कुछ में 165 तो कुछ में 163 ही मांगी गई है।
अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल - 162 सेमी लंबाई हो । छाती 77 सेमी हो। 5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी हो।
5. फिजिकल टेस्ट (चार कैटेगरी में)
ग्रुप 1
- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।
ग्रुप 2
- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।
ग्रुप 3
- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।
ग्रुप 4
- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।
उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी
- 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।
- जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।
7. अग्निवीर आर्मी भर्ती के लिए कैंडिडेट को उस राज्य का निवासी होना चाहिए जहां से रैली हो रही है और भर्ती के लिए अप्लाई करना है।
8. कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर के पांच ऑप्शन बताने होंगे।
9. आवेदन फीस
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस - 250 रुपये
एससी , एसटी : 250 रुपये
एग्जामिनेशन फीस डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग से भरें।
10. क्या है अग्निवीर भर्ती, कब तक सेवा, क्या मिलेगी सैलरी
4 साल के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को घर भेज दिया जाएगा
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा।
- अग्निवीर को चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
- अग्निवीर ग्रेजुएटी के हकदार नहीं होंगे।
- सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
- अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।
हर अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी। चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। ड्यूटी मुक्त किए जाने की स्थिति में उसे ब्याज लगाकर सेवा निधि पैकेज के तौर पर 11.71 लाख रुपये मिलेंगे।



