Hindi Newsकरियर न्यूज़army agniveer result date: cee agniveer result kab aayega joinindianarmy nic in join indian army aro pet pst
Army Agniveer Result : कब तक आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट, ARO ने बताया

Army Agniveer Result : कब तक आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट, ARO ने बताया

संक्षेप:

Indian Army Agniveer Result : आर्मी अग्निवीर रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होगा। सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि परिणाम 20 या 21 जुलाई को आ सकते हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए रैली 8 या 9 नवंबर से प्रस्तावित है।

Fri, 11 July 2025 04:15 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indian Army Agniveer Result , joinindianarmy.nic.in : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती को लेकर आयोजित हुई लिखित परीक्षा 10 जुलाई को संपन्न हो गई है। अब लाखों युवाओं को अपने परिणाम का इंतजार है। परीक्षार्थी https://joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि परिणाम 20 या 21 जुलाई को आ सकते हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए रैली 8 या 9 नवंबर से प्रस्तावित है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वाराणसी में 12439 ने छोड़ी परीक्षा

अग्निवीर भर्ती के लिए वाराणसी परिक्षेत्र की परीक्षा बीते 30 जून से शुरू हुई थी, जो गुरुवार को संपन्न हो गई। वाराणसी, गोरखपुर के छह-छह, गाजीपुर के तीन केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा हुई। कुल 69257 ने परीक्षा दी, जबकि 12439 ने छोड़ दी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी में इस बार 58646 आवेदन आये थे। इसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, देवरिया, गोरखपुर के अभ्यर्थी थे। इसके अलावा अन्य परिक्षेत्र के परीक्षार्थी भी शामिल हुए थे। कुल 81694 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

फिजिकल टेस्ट कैसा होगा

चार कैटेगरी में दौड़

इस बार 1600 मीटर की रेस की कैटेगरी भी चार कर दी गई है। इसी के अनुसार अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए चुने जाएंगे। अग्निवीर भर्ती में दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को आधे मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाएगा। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई हो सकते हैं। पांच मिनट तीस सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60, पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकंड में 48, पांच मिनट 46 सेकंड से छह मिनट तक 36 और छह मिनट एक सेकंड से छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक मिलेंगे। यह इसलिए किया गया है कि तकनीशियन, ट्रेड के दो वर्ग और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए काबिल अभ्यर्थी बाहर न हो सकें।

ग्रुप 1

- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।

ग्रुप 2

- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 3

- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 4

- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।

उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी

- 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।

- जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।