Ankur Warikoo: जॉब इंटरव्यू में सफलता की गारंटी! अंकुर वारिकू का 7-38-55 नियम, जानें क्या है यह फार्मूला

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ankur Warikoo's 7-38-55 formula: एंटरप्रेन्योर और लेखक अंकुर वारिकू का 7-38-55 नियम आजकल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, खासकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच।

Ankur Warikoo: जॉब इंटरव्यू में सफलता की गारंटी! अंकुर वारिकू का 7-38-55 नियम, जानें क्या है यह फार्मूला

Ankur Warikoo's 7-38-55 formula: एंटरप्रेन्योर और लेखक अंकुर वारिकू का 7-38-55 नियम आजकल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, खासकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच। वारिकू ने अपने एक वायरल पोस्ट में समझाया है कि क्यों कई उम्मीदवार इंटरव्यू में सही जवाब देने के बावजूद फेल हो जाते हैं। उनका यह फार्मूला बताता है कि आप क्या कहते हैं उससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप कैसे कहते हैं और आप उस दौरान कैसे दिखते हैं।

यह नियम मूल रूप से संचार मनोविज्ञान कम्युनिकेशन साइकोलाॅजी पर आधारित है, जिसे अल्बर्ट मेहराबियन ने बताया था। यह फार्मूला बताता है कि किसी भी बातचीत, खासकर इंटरव्यू जैसे स्ट्रेस माहौल में आपका मैसेज कैसे समझा जाता है। जिसमें शब्दों का योगदान 7 फीसदी, आवाज का लहजा 38 फीसदी और बॉडी लैंग्वेज का 55 फीसदी योगदान होता है।

इंटरव्यू फेल होने का असली कारण-

वारिकू बताते हैं कि उम्मीदवार अपनी तैयारी का 93% समय सिर्फ इस बात पर लगाते हैं कि उन्हें क्या जवाब देना है (7% हिस्सा), लेकिन वह कैसे जवाब देना है (38%) और जवाब देते समय कैसे दिखना है (55%)—इन दो महत्वपूर्ण हिस्सों को नजरअंदाज कर देते हैं।

उनके अनुसार असफलता के सामान्य कारण ये होते हैं-

आँखें न मिलाना : यह आत्मविश्वास की कमी दर्शाता है।

कमजोर हाव-भाव : ढीला-ढाला बैठना या खड़े होना।

ज्यादा हिलना-डुलना : बेचैनी या घबराहट दिखाना।

7-38-55 नियम को कैसे लागू करें?

वारिकू ने इस फॉर्मूले को अपनाने के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए हैं-

1. खुद को रिकॉर्ड करें: सवालों के जवाब देते समय खुद को रिकॉर्ड करें और अपनी आवाज़ के लहजे, आँखों के तालमेल और शारीरिक हाव-भाव का आकलन करें।

2. सही हाव-भाव: इंटरव्यू रूम में शांत होकर प्रवेश करें, आत्मविश्वास से हाथ मिलाएं, सीधे बैठें और अपनी बॉडी लैंग्वेज को ओपन रखें।

3. आवाज पर नियंत्रण: स्पष्ट बोलें, स्पीड और पिच में बदलाव लाएं और आवाज में गर्माहट रखें।

4. अभ्यास: इंटरव्यू की तैयारी में 50% समय जवाबों पर, 30% समय आवाज के लहजे पर और 20% समय शारीरिक भाषा पर दें।

वारिकू का मैसेज बिल्कुल साफ है कि इंटरव्यू सिर्फ आपके नॉलेज की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के प्रदर्शन का मौका है। यदि आपके शब्द और आपकी शारीरिक भाषा एक-दूसरे का साथ नहीं करते हैं, तो आपका जवाब प्रभावी नहीं होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।