स्कूल बस छूटे तो छूटने दो, टेस्ट में फेल हों तो होने दो... अंकुर वारिकू ने पेरेंट्स को दी अनोखी सीख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मशहूर आंत्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने पेरेंटिंग के ऐसे अनोखो और शानदार तरीके शेयर किए हैं जिन्हें आजकल के पेरेंट्स को जानना जरूरी है।

ankur warikoos parenting tips children college pressure mistakes responsibility self reliance parenting tips
अंकुर वारिकू

आजकल हर मां-बाप के जेहन में एक बड़ा सवाल हमेशा घूमता रहता है। हम अपने बच्चों के लिए कितना कुछ खुद करें और कितना उन्हें अपने दम पर सीखने दें? अक्सर स्कूल के होमवर्क, इम्तिहान की टेंशन और घर के छोटे-मोटे कामों के बीच एक लकीर खींचना मुश्किल हो जाता है। एक तरफ बच्चों को हर मुसीबत से बचाने की चाहत होती है, तो दूसरी तरफ उन्हें जिंदगी के थपेड़े सहकर मजबूत बनाने की जरूरत। इसी कश्मकश के बीच मशहूर आंत्रप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर परवरिश के कुछ ऐसे उसूल शेयर किए हैं, जो आजकल के पेरेंटिंग वाले दौर में बिल्कुल ताजी हवा के झोंके की तरह हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें बड़े ही सुकून से यह बताया गया कि वे अपने 15 और 9 साल के बच्चों की परवरिश किस तरह कर रहे हैं। उनका यह नजरिया किताबी बातों से बिल्कुल अलग और पूरी तरह से प्रैक्टिकल है, जो समाज की पुरानी सोच पर सीधे चोट करता है।

सफलता का पैमाना सिर्फ कॉलेज की डिग्री नहीं है

हमारे समाज में यह बात गहरे तक बैठी हुई है कि अगर बच्चा किसी अच्छे कॉलेज में नहीं गया तो उसकी जिंदगी बर्बाद है। लेकिन वारिकू परिवार की सोच इससे एकदम जुदा है। उनका साफ कहना है कि वे अपने बच्चों पर कॉलेज जाने का कोई दबाव नहीं डालते। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और क्लासरूम की चारदीवारी के बाहर भी सीखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। चाहे बात इंटर्नशिप की हो, अपने किसी शौक को करियर बनाने की या फिर कम उम्र में ही कोई छोटा-सा बिजनेस शुरू करने की।

मनोविज्ञान के नजरिए से देखें तो यह तरीका बच्चों को लकीर का फकीर बनाने के बजाय उनके अंदर खुद से कुछ नया तलाशने की आग पैदा करता है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि पढ़ाई-लिखाई की कोई अहमियत नहीं है। असल मकसद यह है कि बच्चों को यह समझने का पूरा मौका और वक्त दिया जाए कि उनकी दिलचस्पी किस चीज में है और वे किस तरीके से सबसे अच्छा सीखते हैं। जब बच्चे खुद को तलाश रहे हों, उस वक्त उनके लिए एक तयशुदा करियर का नक्शा तैयार करने की बेताबी से बचना ही असल पेरेंटिंग है।

गलतियों के नतीजे खुद भुगतने दें

परवरिश का दूसरा सबसे अहम पहलू जवाबदेही है। अक्सर मां-बाप अपने बच्चों की हर गलती पर पर्दा डालने या उन्हें सजा से बचाने के लिए ढाल बन जाते हैं। लेकिन अंकुर ने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े बड़े ही सटीक उदाहरण दिए। अगर उनके बच्चे सुबह वक्त पर तैयार नहीं होते, तो उन्हें स्कूल बस छूटने का नुकसान उठाना पड़ता है। अगर वे किसी टेस्ट से पहले पढ़ाई नहीं करते, तो उन्हें बिना तैयारी के ही इम्तिहान में बैठना होता है, भले ही वे उसमें फेल क्यों न हो जाएं।

उन्होंने बड़ी साफगोई से कहा कि जब बच्चे कोई गलती करते हैं या स्कूल में किसी टीचर से उन्हें डांट पड़ती है, तो वे यह उम्मीद नहीं कर सकते कि उनके माता-पिता बीच में आकर उन्हें बचा लेंगे। बच्चों को सपोर्ट करने और उन्हें हर तरह के नतीजों से बचाकर रखने में एक बहुत बड़ा फर्क होता है। उम्र के हिसाब से जब बच्चे अपनी गलतियों का नतीजा भुगतते हैं, तो वे अपने फैसलों और उसके अंजाम के बीच का कनेक्शन समझना सीखते हैं। इसी से उनके अंदर जिम्मेदारी का अहसास पैदा होता है।

छोटे कामों से ही आती है बड़ी आजादी

अक्सर घरों में बच्चों को सिर्फ पढ़ाई करने की हिदायत दी जाती है और बाकी सारे काम उनके लिए कोई और कर देता है। लेकिन वारिकू के घर का नियम अलग है। उन्होंने कम उम्र से ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। उनके बच्चों को अच्छी तरह पता है कि अपना खाना कैसे बनाना है, अपनी अलमारी कैसे साफ रखनी है, किताबों को करीने से कैसे लगाना है और स्कूल के लिए खुद कैसे तैयार होना है।

बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकती। जब घर में कोई मेहमान या दोस्त आते हैं तो बच्चों से यह उम्मीद की जाती है कि वे उन्हें पानी पिलाने, मेज लगाने और मेहमानों को कुछ सर्व करने जैसे कामों में हाथ बटाएं। ऊपर से देखने में ये घर के मामूली काम लग सकते हैं लेकिन असल में ये बच्चों के जेहन में एक बहुत बड़ा यकीन पैदा करते हैं कि मैं अपना ख्याल खुद रख सकता हूं। बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से ऐसी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंपने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़स्कूल बस छूटे तो छूटने दो... अंकुर वारिकू ने पेरेंट्स को दी अनोखी सीख