Success Story: 17 कंपनियों ने किया रिजेक्ट, Google ने भी फेरा मुंह, अंकुर वारिकू कैसे बने सफल
Ankur Warikoo Success Story: मशहूर बिजनेसमैन और मोटिवेटर अंकुर वारिकू को 17 कंपनियों ने रिजेक्ट किया था। आखिरी रिजेक्शन 29 साल की उम्र में गूगल से मिला, जिसने उन्हें खुद की कंपनी शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

Ankur Warikoo Success Story: आज के समय में युवाओं और छात्रों के बीच अंकुर वारिकू एक बेहद पॉपुलर नाम हैं। सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग उन्हें एक सफल बिजनेसमैन, लेखक और मोटिवेटर के रूप में देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज दूसरों को कामयाबी का रास्ता दिखाने वाले अंकुर वारिकू खुद अपने जीवन में दर्जनों बार असफल हुए थे? अंकुर वारिकू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी का एक ऐसा सच साझा किया है, जो उन सभी छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा सबक है जो किसी परीक्षा में फेल होने या नौकरी न मिलने पर निराश हो जाते हैं। अंकुर ने बताया कि वे अपने करियर में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 17 बार अलग-अलग कंपनियों द्वारा रिजेक्ट किए गए थे।
29 साल की उम्र में गूगल ने बंद किए रास्ते
अंकुर वारिकू ने बताया कि उनके जीवन का सबसे आखिरी और सबसे बड़ा रिजेक्शन उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल (Google) से मिला था। उस समय उनकी उम्र 29 साल थी। उन्होंने गूगल इंडिया में ‘प्रोडक्ट रोल’ के पद के लिए आवेदन किया था। काफी उम्मीदों के बाद गूगल की तरफ से जो जवाब आया, उसने उन्हें निराश कर दिया। गूगल ने उन्हें ईमेल भेजकर बेहद विनम्रता से मना कर दिया। कंपनी का कहना था कि हालांकि उनका बैकग्राउंड अच्छा है, लेकिन उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है, जो कि गूगल में प्रोडक्ट मैनेजर बनने के लिए एक अनिवार्य योग्यता थी।
एक बंद दरवाजे ने खोला खुद की कंपनी का रास्ता
अंकुर बताते हैं कि गूगल से मिले इसी बड़े झटके ने उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया। जब नौकरी के रास्ते बंद हो गए, तो उन्होंने खुद की पहली कंपनी शुरू करने का फैसला किया। गूगल का वह रिजेक्शन ईमेल आज भी उनके पास सुरक्षित है। यह ईमेल उन्हें हमेशा याद दिलाता है कि जिंदगी में आपके द्वारा चुने गए कुछ रास्तों या फैसलों की वजह से कुछ दरवाजे आपके लिए हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई।
हार मानने से पहले पढ़ते हैं वो रिजेक्शन ईमेल
अंकुर वारिकू ने छात्रों और युवाओं को प्रेरित करते हुए एक बेहद दिलचस्प बात शेयर की। उन्होंने कहा, "आज भी जब मैं किसी काम में निराश महसूस करता हूं या जब भी मुझे लगता है कि मुझे हार मान लेनी चाहिए, तो मैं उस पुराने गूगल के रिजेक्शन ईमेल को दोबारा पढ़ता हूं।" यह ईमेल उन्हें फिर से खड़े होने और दोगुनी ताकत से मेहनत करने का हौसला देता है। अंकुर की यह कहानी देश के हर उस छात्र के लिए एक मिसाल है जो असफलताओं से डरते हैं। यह कहानी सिखाती है कि रिजेक्शन आपकी काबिलियत का अंत नहीं, बल्कि एक नई और बड़ी शुरुआत का इशारा होता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


