फिजिक्स की डिग्री, अधूरी पीएचडी, 15 हजार से शुरू की थी नौकरी; कैसी रही अंकुर वारिकू की शुरुआत

लाइव हिन्दुस्तान
share

मशहूर आंत्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली 15 हजार रुपये की नौकरी और आईएसबी तक के सफर का जिक्र करते हुए युवाओं को करियर की बेहतरीन सलाह दी है।

ankur warikoo first job salary rs 15000 isb journey career lessons
अंकुर वारिकू

आजकल के नौजवानों में अपने करियर को लेकर एक अजीब सी बेचैनी रहती है। हर कोई अपनी पहली ही नौकरी में जिंदगी का पूरा मास्टरप्लान ढूंढ लेना चाहता है। युवाओं को अक्सर लगता है कि अगर पहली जॉब उनके लॉन्ग-टर्म गोल या पैशन से मैच नहीं कर रही, तो शायद वो गलत रास्ते पर निकल पड़े हैं। लेकिन, मशहूर कंटेंट क्रिएटर और आंत्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जो इस सोच को पूरी तरह से पलट कर रख देता है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया है कि कामयाबी की कहानी हमेशा पहले से तय या पूरी तरह से प्लान की हुई नहीं होती।

अंकुर वारिकू ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब उन्होंने काम करना शुरू किया था, तब उनकी पहली सैलरी महज़ 15000 रुपये महीना हुआ करती थी। जरा सोचिए, एक ऐसा शख्स जो आज लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए एक मिसाल बना हुआ है, उसकी शुरुआत भी बेहद मामूली और संघर्षों से भरी थी।

एजुकेशन बैकग्राउंड भी काफी अलग

वारिकू का एजुकेशनल बैकग्राउंड भी उनके काम से काफी अलग था। उनके पास फिजिक्स की डिग्री थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पीएचडी में भी दाखिला लिया था, लेकिन वो पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। वो एक पीएचडी ड्रॉपआउट थे। जब उन्होंने वह 15 हजार रुपये वाली नौकरी जॉइन की, तो उनका काम सेल्स प्रोफेशनल्स के लिए ट्रेनिंग कंटेंट तैयार करना था। उनके आस-पास एमबीए (एमबीए) किए हुए फर्राटेदार लोगों की भीड़ थी। वारिकू बताते हैं कि उस माहौल में वो खुद को बिल्कुल आउट ऑफ प्लेस महसूस करते थे। उन्हें अक्सर लगता था कि वो वहां फिट नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि उनका बैकग्राउंड बाकी लोगों से एकदम जुदा था।

आईएसबी के नाम से हुआ परिचय

लेकिन, कहते हैं न कि जिंदगी में कोई भी तजुर्बा बेकार नहीं जाता। इसी नौकरी के दौरान उनकी जिंदगी ने एक ऐसा यू-टर्न लिया, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। एक दिन उनकी बॉस ने उनसे बात करते हुए बताया कि उनके पति एक जगह काम करते हैं, जिसका नाम आईएसबी (इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस) है। वारिकू के लिए यह नाम एकदम नया था। उस वक्त इस बिजनेस स्कूल को खुले हुए सिर्फ पांच साल ही हुए थे। इस एक छोटी सी बातचीत ने उनके लिए एक नई दुनिया के दरवाजे खोल दिए। बॉस के जरिए उन्हें इस बड़े संस्थान के बारे में पता चला और उनके अंदर वहां जाने की ख्वाहिश जागी।

आसान नहीं था सफर

हालांकि, यह नया सफर इतना आसान भी नहीं था। वारिकू ने अपने पोस्ट में बताया कि आईएसबी का प्रोग्राम बहुत ज्यादा महंगा था। वहां पढ़ाई करने का सीधा सा मतलब था अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा लोन लेना। लेकिन उन्होंने रिस्क लिया। उन्होंने वहां अप्लाई किया, उनका सिलेक्शन भी हो गया और उन्होंने वह भारी-भरकम लोन भी ले लिया। वो लिखते हैं, "उस एक साल ने मेरी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी।"

अक्सर जब हम कामयाब लोगों की कहानी सुनते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उन्होंने हर एक कदम बहुत नाप-तौल कर उठाया होगा। उनकी पूरी जर्नी एकदम परफेक्ट तरीके से प्लान की गई होगी। लेकिन वारिकू इस बड़े भ्रम को तोड़ते हैं। वो बड़ी बेबाकी से मानते हैं कि जब उन्होंने अपनी पहली नौकरी जॉइन की थी, तो उन्हें दूर-दूर तक कोई अंदाज़ा नहीं था कि ये रास्ता उन्हें आईएसबी जैसी जगह तक ले जाएगा। उन्होंने लिखा, "मैंने वो जॉब यह सोचकर जॉइन नहीं की थी कि वो मुझे आईएसबी तक पहुंचाएगी। मुझे तो बस उस वक्त पैसों की जरूरत थी, एक इनकम चाहिए थी!"

वारिकू की इस कहानी से एक और बहुत बड़ी बात निकलकर सामने आती है, और वो है नेटवर्किंग की ताकत। अगर वो उस 15 हजार की नौकरी को छोटा समझकर छोड़ देते, या अपनी बॉस के साथ एक अच्छा तालमेल नहीं रखते, तो शायद उन्हें कभी आईएसबी के बारे में पता ही नहीं चलता। कभी-कभी आपकी डिग्री से ज्यादा, आपके आस-पास मौजूद लोग आपके करियर की दिशा तय करने में अहम रोल निभाते हैं। जिस इंसान को फिजिक्स से निकलकर सेल्स ट्रेनिंग में आना अजीब लग रहा था, उसी अजीब माहौल ने उन्हें सही दिशा दिखा दी। यही वो सबसे बड़ा सबक है जो वारिकू आज के युवाओं को देना चाहते हैं। वो कहते हैं कि आज के प्रोफेशनल अपनी हर करियर चॉइस पर बहुत ज्यादा दबाव डाल देते हैं। लोग उम्मीद करते हैं कि उनकी हर एक जॉब उनके भविष्य, उनकी कॉलिंग और उनके लॉन्ग-टर्म करियर का एकदम सटीक जवाब दे। लेकिन असलियत में जिंदगी ऐसे काम नहीं करती।

खुद के काम को न समझें छोटा

वारिकू ने बहुत ही सरल शब्दों में समझाया कि कभी-कभी किसी नौकरी का काम सिर्फ आपको पैसे देना, कुछ नया सिखाना और आपको ऐसे लोगों के बीच रखना होता है, जिनसे आप कुछ सीख सकें। उन्होंने जीवन की पांच बुनियादी जरूरतों का जिक्र करते हुए लिखा, "पैसा एक जरूरत है। तजुर्बा एक जरूरत है। ग्रोथ एक जरूरत है। वर्क-लाइफ बैलेंस एक जरूरत है और नेटवर्क भी एक जरूरत है।" उनके इस पोस्ट का मतलब साफ था कि अगर आप कोई ऐसी जॉब कर रहे हैं जिसकी अहमियत आप तुरंत किसी शानदार करियर स्टोरी के तौर पर नहीं बता सकते, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। शुरुआत में कन्फ्यूजन होना या सिर्फ पैसों के लिए काम करना गलत नहीं है। बस काम करते रहिए, सीखते रहिए और मौकों को पहचानिए। मंजिल खुद-ब-बखुद रास्ते तलाश लेगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अधूरी पीएचडी, 15 हजार की नौकरी; कैसी रही अंकुर वारिकू की शुरुआत